पतंग उड़ा रहे 3 बच्चे रजबाहे में मृत मिले, परिजन बोले- डाई हाउस मालिक ने उन्हें मारकर फेंका

पानीपत। हरियाणा में पानीपत के गांव बिंझौल के पास रजबाहे में तीन बच्चों के शव मिले। जिन्हें देख परिजनों में रुदन मच गया। परिजनों ने बच्चों की हत्या का आरोप डाई हाउस मालिक पर लगाया। कहा कि, रजबाहे के साथ लगते डाई हाउस मालिक ने इन बच्चों को मारकर रजबाहे में फेंका। बच्चों की उम्र 8 से 11 साल के बीच थी।

three children found dead in rajbahe of Binjhol Village panipat

संवाददाता के अनुसार, बच्चों की लाशें मिलने के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। वहां पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। मृतकों की लाशों को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां परिजन और अन्य गांववालों की भीड़ लग गई। बच्चों के परिजनों ने कहा जब तक डाई हाउस मालिक को गिरफ्तार कर सजा नहीं दी जाती, हम लाशें नहीं उठाएंगे।

three children found dead in rajbahe of Binjhol Village panipat

अस्तपाल में हंगामे की सूचना पर पहुंचे डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि अभी लाशों का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। जाँच रिपोर्ट में जो सामने आएगा उसके हिसाब से क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी। फिर, जो भी आरोपी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं परिजनों का कहना है कि, जब तक हत्यारोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे पकड़ा नहीं किया जाता, हम शव नहीं उठांएगे।

three children found dead in rajbahe of Binjhol Village panipat

एक ग्रामीण ने बताया कि, बीते रोज पानीपत के गांव बिंझौल में 6 बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। तभी अचानक उनकी पतंग कटकर साथ लगते डाईहाउस में चली गई। तब बच्चे पतंग लेने डाईहाउस में गए थे। उसके बाद क्या हुआ, यह जांच का विषय है। बच्चे रजबाहे में मरे पाए गए। आरोप हैं कि, डाईहाउस के मालिक नितिन ने उन बच्चों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था।

three children found dead in rajbahe of Binjhol Village panipat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+