यूक्रेन से मुम्बई एयपोर्ट पहुंच रहे हरियाणा के छात्रों को कैश और एयर टिकट दे रही राज्य सरकार

यूक्रेन में फंसे छात्रों और भारतीय लोगों की सकुशल वतन वापसी के लिए केंद्र और राज्य सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

चंडीगढ़, 04 मार्च 2022। यूक्रेन में फंसे छात्रों और भारतीय लोगों की सकुशल वतन वापसी के लिए केंद्र और राज्य सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों की मदद के लिए हरियाणा सरकार ने भी सराहनीय पहल की है। यूक्रेन से लौट रहे छात्रों के लिए हरियाणा सरकार ने मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित किया है, हेल्प डेस्क ने कल हरियाणा के 9 छात्रों को सकुशल उनके घर रवाना करवाया दिया। यूक्रेन से वतन वापस लौट सभी छात्रों को हरियाणा सरकार की तरफ़ से एक हज़ार रुपये कैश और मुम्बई से दिल्ली तक के लिए एयर टिकट दिया गया। राज्य सरकार की तरफ़ से मिली मदद के बाद छात्रों ने हेल्प डेस्क के सभी सदस्यों और सरकार का आभार जताया ।

help desk haryana

हरियाणा के 9 और छात्रों की वतन वापसी
यूक्रेन से मुम्बई लौटे छात्रों में रोहतक के जतिन और ईशा, अंबाला के वैभव, हिसार के हिमांशु, महेंद्रगढ़ के अजय कुमार शर्मा, फतेहाबाद की गरिमा अरोड़ा और सुमन अरोड़ा, फरीदाबाद के विपुल शर्मा, गुरुग्राम के मीराज अहमद के नाम शामिल हैं। ग़ौरतलब है कि यूक्रेन विवाद की वजह से वहां फंसे छात्रों की मदद के लिए हरियाणा सरकार ने दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क बनाया है। छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने में हेल्प डेस्क के ज़रिए मदद की जा रही है। इसके साथ ही यूक्रेन में में फंसे हरियाणा निवासियों और छात्रों की मदद के लिए राज्य सरकार ने स्टेट लेवल पर संजय जून को नोडल अधिकारी बनाया है। इसके आलाव जिला स्तर पर उपायुक्त नोडल अफ़सर भी बनाया गया है। बाला छावनी कच्चा बाजार की छात्रा ईशिका भूटानी यूक्रेन ने वतन वापसी के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात की। गृह मंत्री अनिल विज ने मिठाई खिलाकर छात्रा ईशिका का स्वागत किया।

यूक्रेन में फंसे छात्रों के बारे में ली जानकारी
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने छात्रा ईशिका से यूक्रेन में फंसे छात्रों के बारे में जानकारी ली। साथ ही ईशिका के बारे में भी पूरी जानकारी ली कि वह यूक्रेन के किस शहर में पढ़ाई कर रही थी। किस बार्डर से उन्हें वतन वापसी के लिए हवाई सुविधा मिली। आपको बता दें कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने यूक्रेन में फंसे सभी लोगों के सकुशल वतन वापसी के लिए विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखी थी। मंत्रालय की तरफ़ से उन्हें सभी लोगों के सकुशल वतन वापसी के लिए पूरा भरोसा दिया गया था। इसके साथ कहा गया था कि वहां फंसे छात्रों और नागरिकों को निकालने के लिए रोमानिया, पौलेंड, हंगरी, स्लोवाकिया के बार्डर पर कौन-कौन से हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। हेल्प डेस्क के ज़रिए वहां फंसे सभी नागरिकों के सकुशल वतन वापसी की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में ज़मीन लेने की सोच रहे हैं तो हो जाइए सावधान, करोड़ों की ठगी का आप भी हो सकते हैं शिकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+