लॉजिस्टिक्स एज एक्रोस डिफ्रेंट स्टेट्स रिपोर्ट में हरियाणा का कमाल, देश में हासिल किया दूसरा स्थान

चंडीगढ़। मोदी सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' मिशन के तहत आगे बढ़ते हुए हरियाणा ने कमाल कर दिया। हरियाणा को 'लॉजिस्टिक्स एज एक्रोस डिफ्रेंट स्टेट्स रिपोर्ट' में दूसरा स्थान मिला है। यह स्थान पाने के लिए प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर चार स्थानों की सीढ़ी चढ़ी।

The Logistics Ease Across Different States (LEADS) Report, Haryana achieved second position in the country

बता दें कि, 'लॉजिस्टिक्स एज एक्रोस डिफ्रेंट स्टेट्स रिपोर्ट' हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से वाणिज्य विभाग द्वारा जारी की गई। जिसमें बताया गया कि, 'आत्मनिर्भर भारत' में सहयोगी बनते हुए हरियाणा ने एक बड़ी छलांग लगाई है। रिपोर्ट में यह उल्लेख था कि, राज्य सरकार के प्रयासों से इस बार 4 स्थानों की सीढ़ी चढ़ते हुए हरियाणा ने यह स्थान प्राप्त किया है। लॉजिस्टिक्स एज एक्रोस डिफ्रेंट स्टेट्स रिपोर्ट में हरियाणा के अलावा कुछ और राज्यों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।

The Logistics Ease Across Different States (LEADS) Report, Haryana achieved second position in the country

सरकार द्वारा दिए जाएंगे प्राइम मिनिस्टर अवार्ड्स
हरियाणा में एक और जरूरी सूचना यह है कि, सरकार की ओर से बेहतर कार्य करने वाले राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को 'प्राइम मिनिस्टर अवार्डस फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेनशन-2021' के तहत वेब-पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की अपील की गई है, इसके बाद 20 जनवरी से 4 फरवरी 2022 तक आवेदन भरे जाएंगे। सरकार की ओर से बताया गया है कि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस साल लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए दिए जाने वाले प्रधानमंत्री वार्षिक पुरस्कारों नए विषयों के आधार पर अवार्ड देने का निर्णय लिया है। एक सरकारी अफसर ने बताया कि, इस अवार्ड के तहत एक ट्रॉफी, स्क्रॉल तथा 20 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+