Haryana News: पीएम के विजन और कल्याणकारी नीतियों की बदौलत भारत 2047 तक बनेगा विकसित राष्ट्र: राव इंद्रजीत सिंह

Haryana News: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और जनकल्याणकारी नीतियों की बदौलत भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल होगा। भारत की तेजी से बढ़ रही आर्थिक विकास दर इस बात का प्रमाण है।

केंद्रीय राज्य मंत्री बुधवार को फतेहाबाद में पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के आउटरीच कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा प्रसारण कार्यक्रम के तहत देश भर में ऋण सहायता प्राप्त लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया और प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण पोर्टल का लॉंच किया। यह राष्ट्रीय पोर्टल सामाजिक उत्थान और रोजगार पर आधारित है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों को नमस्ते आयुष्मान कार्ड और पीपीई किट वितरित की।

rao indrajit singh

जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने में दूसरे जिलों की अपेक्षा फतेहाबाद अव्वल नंबर पर है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का विजन बिल्कुल स्पष्ट है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य ध्यान में रखकर सरकार ने कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए योजनाओं को लागू किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+