हरियाणा में राजा मिहिर भोज को लेकर गुर्जर-राजपूत में तनाव, बीजेपी नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Haryana Mihir Bhoj News: हरियाणा में राजा मिहिर भोज को लेकर गुर्जर और राजपूत समाज में तनाव की स्थिति बन आई है। यूपी के बाद अब हरियाणा के कैथल में उत्तरी भारत के 9वीं शताब्दी के शासक सम्राट मिहिर भोज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसके बाद कई भाजपा सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
राजा मिहिर भोज की मूर्ति के अनावरण को लेकर गुर्जर और राजपूत समुदायों के बीच तनाव के बाद कैथल जिले के कई राजपूत नेताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ उन्होंने लाठीचार्ज को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।

बीजेपी किसान मोर्चा के नेता संजीव राणा ने कहा कि, "हमारे लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने जानबूझकर हम पर लाठीचार्ज किया। हम केवल यह मांग कर रहे थे कि हमारे महान नेता मिहिर भोज की नई प्रतिमा में उनका नाम हिंदू सम्राट लिखा जाए।"
उन्होंने कहा कि, "हमने किसी से राजपूत या गुर्जर लिखने के लिए नहीं कहा, हमने केवल हिंदू सम्राट लिखने के लिए कहा था। बीजेपी के सभी राजपूत नेताओं ने अपना इस्तीफा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को भेज दिया है। हमने बीजेपी के सभी पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। जब तक सीएम खट्टर हमसे चर्चा नहीं करते, तब तक हमारा बीजेपी से कोई संबंध नहीं होगा।"
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा, "हर किसी के लिए चाहे वह राजपूत हो, गुर्जर हो या अन्य, राष्ट्र पहले आता है... हम सभी एक राजनीतिक दल के भाई हैं, हम ऐसे छोटे-मोटे मुद्दों को आपस में सुलझा लेंगे।"
वहीं इस मामले पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा, "हर किसी के लिए चाहे वह राजपूत हो, गुर्जर हो या अन्य, राष्ट्र पहले आता है... हम सभी एक राजनीतिक दल के भाई हैं, हम ऐसे छोटे-मोटे मुद्दों को आपस में सुलझा लेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications