सुदर्शन न्यूज के एडिटर मुकेश कुमार गिरफ्तार, नूंह हिंसा पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप
Sudarshan News editor Mukesh Kumar arrested: टीवी न्यूज चैनल सुदर्शन न्यूज के प्रबंध संपादक (एडिटर) मुकेश कुमार को हरियाणा के नूंह हिंसा को लेकर भ्रामक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुकेश कुमार को गुरुग्राम साइबर थाना पूर्वी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सुदर्शन न्यूज के रेजिडेंट एडिटर मुकेश कुमार पर नूंह और आसपास के जिलों में सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप है। 31 जुलाई 2023 को नूंह में विश्व हिंदू परिषद की यात्रा पर हमले और इसके बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा में छह लोग मारे गए थे और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

मुकेश कुमार की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए टीवी चैनल सुदर्शन न्यूज ने कहा कि ये मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला है। हालांकि चैनल ने पहले दावा किया था कि कुछ गुंडों द्वारा मुकेश कुमार का अपहरण कर लिया गया है।
गुरुग्राम पुलिस ने अधिकारिक बयान में कहा कि मुकेश कुमार को साइबर क्राइम, पूर्वी पुलिस स्टेशन द्वारा गिरफ्तार किया गया था। मुकेश कुमार के खिलाफ 9 अगस्त को आईपीसी की धारा 153बी, 401, 469 और 505 (1) (सी) और आईटी अधिनियम की धारा 66-सी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
गुरुग्राम पुलिस ने मुकेश कुमार के दावों को खारिज कर दिया और उन्हें निराधार, झूठा और भ्रामक बताया है। पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ आईटी अधिनियम की संबंधित धारा और अन्य धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मुकेश कुमार क्या किया था सोशल मीडिया पोस्ट
मुकेश कुमार ने 08 अगस्त 2023 को लिखा था., @AJENews (अल जजीरा न्यूज चैनल) गुड़गांव पुलिस कमिश्नर को कॉल कर रहा है और उन पर हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बना रहा है। कॉल के बाद, @DC_Gurugram इतने दबाव में आ जाता है कि वह हिंदू कार्यकर्ताओं को चुनने लगते हैं।''
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण दहिया ने शुक्रवार को कहा कि मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications