शनिवार-रविवार को पढ़ाई करके Devyani Singh ने क्रैक की UPSC की परीक्षा, नहीं है किसी मॉडल से कम

हरियाणा के चंडीगढ़ निवासी देवयानी सिंह आईआरएस हैं और सुंदरता के मामले में किसी मॉडल से कम नहीं है। देवयानी सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा नौकरी करते हुए क्रैक की है। इसके लिए वो केवल हफ्ते में दो दिन पढ़ाई करती थी।

IRS Devyani Singh Success Story

IRS Devyani Singh Success Story: हर साल लाखों की संख्या में अभ्यार्थी यूपीएससी एग्जाम की सबसे कठिन परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन, कुछ ही लोग इस परीक्षा को सफलता पूर्वक क्रैक कर पाते हैं। आज हम आपकों ऐसे ही एक अभ्यार्थी देवयानी सिंह के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने कई बार असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी और उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपने सपने को पूरा किया, जो उन्होंने देखा था। आइए जानते हैं IRS Devyani Singh Success Story...

अब आप सबके मन में सवाल उठ रहा होगा कि IRS देवयानी सिंह कौन हैं तो आइए हम इसका जवाब आपको दे देते है। दरअसल, देवयानी सिंह हरियाणा के चंडीगढ़ जिले की रहने वाली हैं। देवयानी सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंड़ीगढ़ से की। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद देवयानी साल 2014 में गोवा चली गई। यहां बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी के गोवा कैंपस के इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन ले लिया।

यहां से देवयानी सिंह ने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद देवयानी ने यूपीएससी की सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी शुरू की। सबसे खास बात यह है कि देवयानी सिर्फ हफ्ते में शनिवार और रविवार को ही पढाई करती थी। हफ्ते में केवल 2 दिन पढ़ाई करके उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक किया और एक नई मिसाल कायम की। हालांकि, देवयानी को यह सफलता इतनी आसानी से हासिल नहीं हुई। वो कई बार इस एग्जाम में असफल भी हुई।

चौथे अटेम्प्ट में देवयानी सिंह को मिली थी सफलता
दरअसल, देवयानी सिंह को सफलता पहली बार में हासिल नहीं हुई। उन्हें बार-बार असफलता का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आगे बढ़ना जारी रखा। साल 2015, 2016 और 2017 के उन्होंने यूपीएससी एग्जाम दिया लेकिन पास नहीं हो सकीं। हालांकि,चौथे अटेम्प्ट में उनका चयन हो गया और 2018 में उन्होंने 222वीं रैंक लाकर परीक्षा पास कर ली। परीक्षा पास करने के बाद उनकी नियुक्ति सेंट्रल ऑडिट विभाग में हुई।

शुरूआत के दो प्री एग्जाम तक नहीं कर सकीं क्वालिफाई
साल 2015 और 2016 में दिए अपने पहले और दूसरे अटेम्प्ट में तो देवयानी प्री एग्जाम तक क्वालिफाई भी नहीं कर सकीं थी। लेकिन, साल 2017 में दिए अपने तीसरे अटेम्प में प्री-मेंस पास कर इंटरव्यू तक पहुंची। लेकिन जब रिजल्ट निकला तो उनका नाम नहीं था। इस सबसे देवयानी निराश नहीं हुई बल्कि, और कड़ी मेहनत करने में जुट गईं।

Recommended Video

    IAS और MLA की अनोखी Love Story,जानें कहां हुई मुलाकात, कैसे हुई शुरुआत? | वनइंडिया हिंदी

    नौकरी करते हुए देवयानी ने की पढ़ाई
    सेंट्रल ऑडिट विभाग में नौकरी के चलते देवयानी के पास पढ़ाई के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पा रहा था। यही वजह थी कि वह शनिवार और रविवार को सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिए तैयारी करती थीं। इसी का नतीजा था कि देवयानी का चयन साल 2019 में UPSC में हो गया और उन्हें 11वीं रैंक मिली। इस वक्त देवयानी आईआरएस के पद पर तैनात हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+