हिजाब विवाद पर बोले अनिल विज, ड्रेस कोड को फॉलो नहीं करने वाले छात्रों को घर बैठना चाहिए

चंडीगढ़, फरवरी 09। कर्नाटक के हिजाब विवाद को लेकर देश की सियासत काफी गर्मा गई है। इस मुद्दे को नेताओं की बयानबाजी ने मजहबी रंग दे दिया है। इस बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हिजाब पहनने को लेकर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन स्कूल और कॉलेज परिसर में तो ड्रेस कोड को बनाए रखना चाहिए। अनिल विज ने इस पूरे विवाद को लेकर साफ किया है कि छात्रों को स्कूल और कॉलेजों के अंदर ड्रेस कोड को फॉलो करना चाहिए और जो छात्र ऐसा नहीं करता तो उन्हें घर बैठना चाहिए।

Anil Vij

कर्नाटक हाईकोर्ट की बड़ी बेंच करेगी सुनवाई

आपको बता दें कि हिजाब विवाद पर अनिल विज का बयान ऐसे समय आया है, जब ओवैसी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयानों ने पहले ही इस मुद्दे को मजहबी रंग दे दिया है। वहीं कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया है। अब बड़ी बेंच इस मुद्दे पर सुनवाई करेगी।

हिजाब विवाद पर अन्य नेताओं के बयान

- हिजाब विवाद को भड़काने का काम नेता बखूबी कर रहे हैं। खुद को मुस्लिमों का मसीहा बताने वाले ओवैसी ने कहा है कि हिजाब पर जो वार हो रहा है, वो ठीक नहीं है। ओवैसी ने कहा कि हिजाब हमारी आस्था का विषय है और कोई हमारी आस्था पर चोट करेगा तो ये सहा नहीं जाएगा। ओवैसी ने कहा कि यमन की एक लड़की को हिजाब में नोवेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है और आप कहते हैं कि हिजाब मत पहनो।

- वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिजाब विवाद पर बोलते हुए कहा है कि हम भारत को इस्लामिक स्टेट नहीं बनने देंगे और जो इस मानसिकता को रखते हैं, उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। जो लोग देश का माहौल खराब करना चाहते हैं, उनके प्रयासों को पूरा नहीं होने देंगे।

कर्नाटक में हुए हैं हिंसक प्रदर्शन

इन बयानों के बीच बुधवार को कर्नाटक में इस विवाद को लेकर कोई ताजा विरोध प्रदर्शन या घटना देखने को नहीं मिली। बुधवार का दिन शांतिपूर्वक रहा। हालांकि इसके पहले के दो दिन काफी तनावपूर्ण रहे थे। मंगलवार को तो हिजाब को लेकर हिंसक प्रदर्शन भी हुए। वहीं सरकार ने इस विवाद को देखते हुए 3 दिन के लिए स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+