BCA छात्र ने नशीला पदार्थ पिलाकर खींची छात्रा की नग्न तस्वीरें, भेजा गया जेल

गुरुग्राम में BCA छात्र ने छात्रा की नग्न तस्वीरें खींच कर उसे धमकी दी कि वो उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा।

गुरुग्राम। छात्रा को फेसबुक के जरिए एक लड़के से हुई मुलाकात भारी पड़ गई। मामला हरियाणा स्थित गुरुग्राम का है जहां छात्रा के फेसबुक दोस्त ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और फिर एमएमएस बनाया।

आरोप है कि शख्स ने छात्रा की नग्न तस्वीरें भी खींची।

मामले में पुलिस ने बुधवार ( 30 नवंबर) को आरोपी का मोबाइल बरामद कर उसे हिरासत में लिया और उसी दिन अदालत ने उस 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा।

बृहस्पतिवार ( 1 दिसबंर ) के दिन आरोपी को फिर से अदालत के समक्ष पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

cyber crime

फेसबुक पर हुई मुलाकात

बकौल पुलिस, गुरुग्राम के ही सूरत नगर कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय अमित कुमार की मुलाकात 22 वर्षीय छात्रा से कुछ माह पहले फेसबुक पर हुई। धीरे-धीरे वो दोस्त हो गए और अमित ने मंगलवार (29 नवंबर) को छात्रा से अपने घर बुलाया।

जब छात्रा, अमित के घर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। इस दौरान अमित ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक भी दिया। बताया गया कि अमित बीसीए का छात्र है।

पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 'ड्रिंक पीने के कुछ मिनट के भीतर ही छात्रा बेहोश हो गई। बताया गया कि बेहोश होने के बाद अमित ने छात्रा के कपड़े उतारे और अपने फोन से उसकी नग्न तस्वीरें खींची।

अमित ने दी धमकी

करीब 1 घंटे बाद छात्रा जब होश में आई तो अमित ने उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। अमित ने धमकी दी कि वो उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा।

इसके बाद छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी और उन्होंने पुलिस क पास इसकी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में भारतीय दण्ड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (यौन शोषण) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) का मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+