हरियाणा: 'हरकत में STF', गृह मंत्री अनिल विज ने नफे सिंह राठी हत्या मामले में तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

Anil Vij on Nafe Singh Rathi Murder Case: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) के प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच शुरू हो गई है। हर एंगल से मामले की जांच की जाएगी।

गृह मंत्री अनिल विज ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मैंने अधिकारियों को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसटीएफ भी हरकत में आ गई है। घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

बता दें कि नफे सिंह राठी की झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस बीच ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल के डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि कुल चार लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और जयकिशन को मृत लाया गया। उनमें से दो को बहुत ब्लीडिंग हुई थी और उन्हें मृत लाया गया था। हमने सीपीआर की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कंधे, जांघ और सीने के बायीं ओर गोली लगी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विभिन्न विधायकों को धमकी दी जा रही है और उनसे फिरौती की मांग की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बदमाशों ने विधायकों को निशाना बनाया था, उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी और फिरौती मांगी थी। अभी कुछ दिन पहले ही गोहाना में फायरिंग और फिरौती मांगने की घटना हुई थी। नेता प्रतिपक्ष ने नफे सिंह राठी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- Haryana News: यूनिवर्सल हेल्थ कवर देने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+