बेटी के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालकर पिटाई करता था सौतेला पिता, मां चुपचाप देखती थी
Recommended Video

नई दिल्ली। हरियाणा के अंबाला में एक सौतेला पिता द्वारा अपनी 11 साल की बेटी के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालकर उसकी बुरी तरह पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस दौरान बेटी की मां भी घर में मौजूद होती लेकिन वो भी मासूम को बचाने के लिए कुछ नहीं करती। पड़ोसियों की शिकायत पर चाइल्ड विभाग की टीम ने बच्ची के घर जाकर उसे रेस्क्यू किया है।

बच्ची की चीखे सुन पड़ोसियों का पसीजा दिल
मिली जानकारी के बच्ची की मां का उसके पति के साथ तीन साल से कोर्ट केस चल रहा है। वो तीन सालों से अंबाला के हरि नगर में अपने प्रेमी के साथ रहती है। महिला का प्रेमी उसकी 11 साल की बेटी को रोजाना पिटाई करता था। बच्ची की चीखें इतनी जोर की होती आवाज सुनकर पड़ोसियों का भी दिल पसीज जाता लेकिन बच्ची की मां उसे कभी बचाने आगे नहीं आती।

बच्ची ने बताई आपबीती
मंगलवार शाम में भी जब बच्ची की ऐसी ही पिटाई हो रही थी तो पड़ोसियों से रहा नहीं गया और उन्होंने चाइल्ड विभाग और पुलिस को सूचना। मौके पर पहुंची चाइल्ड विभाग की बच्ची की हालत देखकर हैरान रह गई। बच्ची के शरीर पर हर तरफ चोटों के निशान थे और उसके सिर के हिस्से के बाल भी काट दिए गए थे। बच्ची से चाइल्ड विभाग की टीम ने पूछा तो बच्ची ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालकर उसकी पिटाई की जा रही थी। बच्ची ने ये भी बताया कि शख्स ने उसका स्कूल से भी नाम कटवा दिया है।

बच्ची की मां ने आरोपों से किया इंकार
उधर आरोपी शख्श ने बच्ची को झूठा बताते हुए उसपर भूतप्रेत का साया होने की बात कही है। बच्ची की मां ने भी बच्ची को झूठा बताते हुए कहा किक उसने घर से पैसे चोरी किए थे जिसकी वजह से उसे थोड़ा डांटा गया जिसक बाद वो रोने चीखने लगी। फिलहाल चाइल्ड विभाग ने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया है। पुलिस का कहना है वे इस मामले की जांच कर रहे हैं और तथ्य सामने आने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications