स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को एक और झटका, गुरुग्राम कॉमेडी फेस्टिवल से निकाले गए

गुरुग्राम, 07 दिसंबर। लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप झेल रहे स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बेंगुलुरु के बाद अब उन्हें गुरुग्राम कॉमेडी फेस्टिवल से बाहर कर दिया गया है। आयोजकों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए शो से बाहर किया है, उनका कहना है कि कुछ लोग मुनव्वर फारूकी के खिलाफ हैं और फोन करके लोगों को धमका रहे हैं, ऐसे में हम कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का कोई हंगामा नहीं चाहते हैं, हमारे लिए सभी कलाकारों की सुरक्षा सर्वोपरी है और इसी वजह से हमने मुनव्वर फारूकी का नाम शो से हटाया है। मालूम हो कि इस तीन दिवसीय कार्यक्म का आयोजन द एंटरटेनमेंट फैक्ट्री कर रही है।

गुरुग्राम कॉमेडी फेस्टिवल से निकाले गए मुनव्वर फारूकी

आपको बता दें कि हरियाणा बीजेपी के आईटी विभाग के प्रमुख अरुण यादव ने गुरुग्राम पुलिस को अपनी शिकायत में कहा कि फारूखी ने हिंदू देवताओं का अपमान किया है और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच शांति और बनाए रखने के लिए मैं आपसे इस मामले को देखने और उन्हें रोकने का अनुरोध करता हूं, कॉमेडियन लगातार खुले मंच से लोगों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। वो जानबूझकर सांप्रदायिक विद्वेष को भड़काने के लिए काम कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें कार्यक्रम पेश करने की परमिशन नहीं मिलनी चाहिए।

बेंगलुरु में भी नहीं मिली थी इजाजात

आपको बता दें कि गुरुग्राम में कार्यक्रम 17-19 दिसंबर को होने वाला है। इससे पहले बेंगलुरु में भी उनके प्रोग्राम को रोका गया था। बेंगलुरु पुलिस ने कानून और व्यवस्था का हवाला देते हुए आयोजकों से शो रद्द करने के लिए कहा था। जिसके बाद फारूखी ने कहा था कि 'नफरत जीत गई, कलाकार हार गया. मेरा काम हो गया, अलविदा अन्याय', आपको बता दें कि इसी साल की शुरुआत में एक कॉमेडी शो के दौरान "हिंदू देवी-देवताओं का कथित अपमान करने" के आरोप में फारूकी को एक महीने की जेल भी काटनी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+