महिला कोच उत्पीड़न मामला : पूर्व खेल मंत्री Sandeep Singh के घर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस

हरियाणा में महिला कोच के उत्पीड़न मामले में भले ही खेल मंत्री संदीप सिंह ने मंत्रालय का प्रभार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सौंप दिया है, लेकिन महिला का कहना है कि निष्पक्ष जांच के लिए मंत्री को इस्तीफा देना होगा।

Sandeep Singh

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार कठघरे में है। खेल मंत्री और इंडियन हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पर महिला कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बाद संदीप ने पद छोड़ दिया है, लेकिन मामला ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस संदीप सिंह से पूछताछ करने चंडीगढ़ में उनके आवास पर पहुंची।

चंडीगढ़ पुलिस संदीप के घर पहुंची

यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के आवास पर पहुंची पुलिस के संबंध में ANI की रिपोर्ट में कहा गया, संदीप सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में यौन शोषण का मामला दर्ज है। सेक्टर 26 थाने के एसएचओ समेत पुलिस की एक टीम ने हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के आवास पर पहुंचे।

मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग

गौरतलब है कि हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच ने दावा किया कि जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते तब तक जांच निष्पक्ष नहीं होगी और पक्षपातपूर्ण जांच से इंसाफ नहीं मिल सकता।

महिला का आरोप- मंत्री का पक्ष ले रहे हैं CM

बुधवार को पुलिस के संदीप सिंह के घर पहुंचने से पहले मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होने के बाद मीडिया से बात करते हुए महिला ने कहा था, "मैंने आज सुबह मुख्यमंत्री का बयान सुना, जिसमें मुख्यमंत्री खुद संदीप सिंह का पक्ष ले रहे हैं। जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते, यह पक्षपात की बात होगी।"

महिला कोच के वकील ने क्या कहा ?

महिला ने दावा किया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "चंडीगढ़ पुलिस ने मुझ पर कोई दबाव नहीं बनाया। हरियाणा पुलिस मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।" महिला कोच के वकील दीपांशु बंसल ने कहा, "पिछले आठ घंटे से सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं। मेरे मुवक्किल के पास जो भी रिकॉर्ड थे, हम पुलिस को सौंप चुके हैं। पुलिस को फोन भी दे दिया गया है. उनसे चौथी बार पूछताछ की गई है।"

खाप पंचायत में आक्रोश, व्यापक विरोध की वॉर्निंग

पीड़िता के वकील ने कहा, "हम संदीप सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को 2 या 3 दिन का समय देंगे। हम मंगलवार तक 164 का बयान दर्ज करवा लेंगे।" यह भी दिलचस्प है कि इस मामले में हरियाणा की खाप पंचायत ने व्यापक विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पंचायत ने कहा है कि 7 जनवरी तक मंत्री की गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन होंगे।

Recommended Video

    मंत्री Sandeep Singh मामले में Haryana सरकार से खफ़ा हुई खाप, बर्खास्त करने की मांग | वनइंडिया हिंदी

    खेल मंत्री को बर्खास्त करे सरकार, गिरफ्तारी भी हो

    भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता दलजीत सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा था, "हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पीड़ित महिला को न्याय मिले। खाप ने सरकार को 7 जनवरी तक का समय दिया है। अगर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त और गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो हम व्यापक विरोध करेंगे।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+