सोनीपत में कैशियर पर हमला, आंखों में मिर्च झोंक 15 लाख छीने, फिर रोकने पर सिर में ईंट मारकर भागे
पानीपत. हरियाणा में सोनीपत जिला स्थित बहालगढ़ के खेड़ा रोड पर शनिवार को एक कत्था फैक्ट्री का कैशियर लूट लिया गया। बाइक सवार 2 बदमाशों ने अचानक उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंका। उसके बाद छीना-झपटी करने लगे। बैग छीन लिया, लेकिन कैशियर ने फिर भी उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी बदमाशों ने कैशियर के सिर में ईंट मार दी। कैशियर जख्मी हो गया और बदमाश उससे बैग छीन ले गए। वारदात के बाद कैशियर ने अपने फैक्ट्री मालिकों और पुलिस को फोन किया।

राई पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। शिकायत में कहा गया है कि 15 लाख रुपये की लूट हुई। पीड़ित कैशियर ने अपना नाम पुष्पेंद्र साहनी बताया है। पुष्पेंद्र साहनी का कहना है कि मुझे रास्ते में बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने निशाना बनाया। वे आंखों में मिर्च पाउडर डालकर भाग निकले। हालांकि, कुछ देर तक छीना-झपटी भी हुई, लेकिन बदमाशों ने सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। पुष्पेंद्र साहनी ने आगे कहा कि मैं कर्मचारियों को वेतन बांटने के लिए रुपये बैंक से निकालकर लाया था।
इधर, छत पर टीन रखते समय बड़ा हादसा
हरियाणा में ही पानीपत की देशराज कॉलोनी में एक टेलर और रिक्शा चालक की छत पर लोहे की टीन रखते समय बिजली की तारों के संपर्क में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि टेलर ने अपने मकान में निर्माण कार्य शुरू कर रखा था, जिसके लिए उसने सनौली रोड स्थित एक दुकान से नौ फुट की टीन खरीदी थी। जिसके बाद टेलर रिक्शा में रखकर टीन को देशराज कॉलोनी लेकर आया। टेलर ने घर पहुंचते ही रिक्शा चालक से टीन छत पर रखवाने के लिए कहा। जब दोनों टीन को छत पर रखने के लिए गए तो मकान मालिक टेलर की तरफ से टीन छत से गुजर रही बिजली की तारों को छू गई। दोनों को करंट लग गया।












Click it and Unblock the Notifications