हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा,ट्रक के कुचलने से 12 की मौत,7 घायल
नई दिल्ली। हरियाणा के सोनीपत में भीषण सड़क हादसे में 12 लोग की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक उल्टे दिशा से आ रही थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हाईवो पर ट्रक गलत डायरेक्शन ने आ रही ती। ट्रेक की रफ्तार तेज थी। ट्रक ने अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक कार और दो मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी।

घटना गोहाना के गांव मुंडलाना के पास हुई है। गोहाना-पानीपत हाईवो पर एक ट्रेर गलत दिशा से आ रहा था। ट्रक न केवल गलत दिशा में चल रही थी, बल्कि उसकी स्पीड काफी तेज थी। तेज गति के कारण उसका नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रेक सामने से आती गाड़ियों से भिड़ गई। ट्रक की चपेट में आकर एक कार और दो मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे में 12 लोगों की जान चली गई।












Click it and Unblock the Notifications