हिमालय की 6KM से ज्यादा ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर लौटे हरियाणा के साहिल, बर्फ में फंस गए थे
सिरसा। हरियाणा के सिरसा के रहने वाले पर्वतारोही साहिल ने अपने बुलंद हौसले की बदौलत 6111 मीटर ऊंची चोटी माउंट यूनम फतह कर ली। अब दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने का जुनून उसके सिर पर सवार है। वह कई चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं...जिनमें 6111 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराना उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा। इस चोटी को फतह करने के 500 मीटर पहले उनका पैर बर्फ में फंस गया था। लगभग आधे घंटे तक इसी तरह फंसे रहे, तब पीछे से उूपर जा रही दूसरी टीम ने उन्हें निकाला।

साहिल के मुताबिक, उन्होंने 7 जुलाई की सुबह माउंट यूनम पर चढ़ाई शुरू की थी। तब माइनस 6 डिग्री तापमान था। हालांकि, कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे माउंट यूनम पर चढ़ते गए। बर्फ में थकान के बावजूद वे 20 हजार फीट की चढ़ाई चढ़ते हुए 11 जुलाई की सुबह 10 बजे यूनम चोटी पर तिरंगा झंडा फहराने में कामयाब रहे। अब उनका अगला लक्ष्य 2023 में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने का है। साहिल कहते हैं कि, हौंसला बुलंद हो तो बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।

साहिल ने कहा कि, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर चोटी पर तिरंगा फहराने का जुनून मेरे सिर पर सवार है। इसी सपने को पूरा करने के लिए मैं लगातार पर्वतारोहण करता रहता हूं। बता दिया जाए कि, साहिल कंगनपुर के निवासी हैं और जिस 6111 मीटर की ऊंचाई वाली चोटी को उन्होंने फतह किया है, वो लाहौल स्पीति में है। साहिल का कहना है कि, वे दो बार माउंट फ्रेंडशिप पीक फतह कर चुके हैं।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications