VIDEO- फसल का वाजिब दाम मांग रहे किसानों को मिले 'वाटर कैनन', पुलिस ने किया हल्का बलप्रयोग
फसल की वाजिब कीमत मांगने सड़कों पर उतरे किसानों पर बलप्रयोग हुआ । घटना हरियाणा की है। सूरजमुखी के सैकड़ों किसान एमएसपी की डिमांड कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा, लाठीचार्ज किसानों के प्रति खट्टर सरकार की नफरत दिखाती है।

सरकार की नीतियों से खफा किसान जब सड़कों पर आंदोलन करते हैं तो प्रशासन को नाको चने चबाने की नौबत आ जाती है। ऐसा ही हुई हरियाणा में जब फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहे सैकड़ों किसान सड़कों पर उतर आए।
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार उग्र किसानों को शांत करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन जैसे साधनों का इस्तेमाल करना पड़ा। सैकड़ों किसानों की भीड़ को तितर बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा के शाहाबाद में किसान सूरमुखी के उत्पादन के बाद वाजिब कीमतों की मांग में सड़कों पर उतरे। पुलिस के अनुसार, विधि व्यवस्था का सवाल खड़ा होने पर पुलिस को प्रदर्शनकारी किसानों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार करनी पड़ी।
शाहाबाद की सड़कों से सामने आए विजुअल में देखा जा सकता है कि सैकड़ों किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। नेशनल हाइवे जाम होने के बाद एमएसपी की डिमांड कर रहे किसानों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।
वाटर कैनन के सामने भी कुछ किसानों ने अड़े रहने का फैसला लिया। उन्होंने पुलिस के हल्के बल प्रयोग के बावजूद सड़क खाली नहीं की। ऐसे में वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों को लाठी का इस्तेमाल करते भी देखा गया। इस पर कांग्रेस ने कहा, खट्टर सरकार की नफरत को उजागर हो गई है।
कांग्रेस ने हरियाणा में भाजपा की मनोहर लाल खट्टर की सरकार पर इस कार्रवाई को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, खट्टर सरकार "छड़ी सरकार" बन गई। कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज भाजपा-जजपा सरकार के कफन में कील का काम करेगा।
उन्होंने कहा, सूरजमुखी की फसल का एमएसपी 6,400 रुपये है लेकिन किसान 4,000-4,500 रुपये में फसल बेचने को मजबूर हैं। न्याय मांगने पर लाठी मिलती है। अब यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications