पी.के. बने हरियाणा के नए DGP, पुलिस मुख्यालय में संभाला पदभार, यहां इनके बारे में जानिए

पंचकूला। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी.के. अग्रवाल हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बन गए हैं। उन्होंने आज पंचकूला के पुलिस मुख्यालय में हरियाणा के डीजीपी का पदभार ग्रहण किया। पी.के. अग्रवाल की नियुक्ति को लेकर प्रदेश सरकार ने पिछले रोज ही आदेश जारी किए थे। उनका पूरा नाम- प्रशांत कुमार अग्रवाल है। जो कि, मूलत: बिहार के रहने वाले हैं और 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

PK Agrawal is new Haryana DG

नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक पी.के. अग्रवाल पहले डीजी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि, यूपीएससी ने राज्य सरकार द्वारा भेजी गई सूची में से 3 नामों-1988 बैच के पी.के अग्रवाल, 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहम्मद अकील और 1989 बैच के रमेश चंद्र मिश्रा को पैनल में शामिल किया था। जिसमें सतर्कता ब्यूरो के महानिदेशक पी.के. अग्रवाल तीनों अधिकारियों में वरिष्ठ रहे हैं। उन्हें वर्ष 2004 में पुलिस पदक और 2015 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किए जा चुके हैं।

PK Agrawal is new Haryana DG

हरियाणा सरकार के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जारी आदेश के अनुसार, डीजीपी मनोज यादव सेवानिवृत हो गए हैं। वहीं, अब प्रशांत कुमार अग्रवाल 30 जून, 2023 को सेवानिवृत होंगे। आदेश में कहा गया कि, 'संघ लोक सेवा आयोग से मिले पैनल की सिफारिश के आधार पर हरियाणा के राज्यपाल को प्रशांत कुमार अग्रवाल को हरियाणा का पुलिस महानिदेशक नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है। उनका कार्यकाल पदभार संभालने के बाद दो साल का होगा।'

PK Agrawal is new Haryana DG

आज अग्रवाल ने पंचकूला के पुलिस मुख्यालय में हरियाणा के डीजीपी का पदभार ग्रहण कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+