Savitri Jindal Net Worth: सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने की बगावत, BJP ने टिकट नहीं दिया, निर्दलीय लड़ेंगीं

Savitri Jindal vs Kamal Gupta hisar: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के साथ ही बगावत भी शुरू हो गई है। टिकट नहीं मिलने पर देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भी बगावत कर डाली है। पूर्व विधायक सावित्री जिंदल कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल की मां हैं।

भाजपा ने बुधवार शाम को अपनी पहली सूची में 67 उम्‍मीदवारों को टिकट दिया था। हिसार से सावित्री जिंदल टिकट की प्रबल दावेदार थीं, मगर भाजपा ने मौजूदा विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्‍ता को ही फिर से मैदान में उतारा। बगावत नहीं थमी तो हिसार सीट पर मुकाबला सावित्री जिंदल vs कमल गुप्‍ता होना तय है।

Savitri Jindal Net Worth richest woman

टिकट नहीं मिलने पर सावित्री जिंदल ने समर्थकों से कहा कि ''मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्य नहीं हूं। चुनाव न लड़ने के बारे में बोलने के लिए दिल्ली से वापस आई थी, लेकिन आपका प्यार और विश्वास देखकर मैं चुनाव लड़ूंगी।''

उल्‍लेखनीय है कि बुधवार देर शाम जारी भाजपा के 67 उम्‍मीदवारों की सूची में हिसार से सावित्री जिंदल का नाम न देख उनके समर्थक बड़ी संख्‍या में सुबह जिंदल हाउस पहुंचकर गए। उन्होंने सावित्री जिंदल के निर्दलीय चुनाव लड़ने के नारे लगाए। समर्थक उनके पति स्व. ओपी जिंदल की फोटो भी लेकर आए थे।

Recommended Video

    सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने की बगावत, BJP ने टिकट नहीं दिया, निर्दलीय लड़ेंगीं

    सावित्री जिंदल संपत्ति (Savitri Jindal net worth in rupees 2024)

    उल्‍लेखनीय है कि सावित्री जिंदल 2.77 लाख करोड़ की मालकिन हैं। ये जाने-माने उद्योगपति ओपी जिंदल की पत्‍नी व जिंदल समूह की चेयरपर्सन हैं।

    सावित्री जिंदल साल 2024 में भारत की सबसे अमीर महिला हैं। देश में चौथी नंबर की अमीर शख्‍स हैं। देश के टॉप 10 अमीरों की सूची में इकलौती महिला हैं।

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2009 में सावित्री जिंदल ने 32866 वोट हासिल करके जीत दर्ज की और पहली बार हिसार विधायक चुनी गई थीं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में सावित्री जिंदल ने भाग्‍य नहीं आजमाया।

    साल 2014 के चुनाव में सावित्री जिंदल भाजपा के डा. कमल गुप्‍ता के सामने चुनाव हार गई थीं। तब जिंदल कांग्रेस में थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+