Savitri Jindal Net Worth: देश की सबसे अमीर महिला हिसार से लड़ेगी चुनाव, संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश
Savitri Jindal Net Worth: हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार हिसार सीट पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि बगावती तेवर दिखाते हुए पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा से टिकट ना मिलने से नाराज होकर सावित्री जिंदल ने हिसार से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर भाजपा की मुश्किल बढ़ा दी है।
पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल कोई छोटी मोटी हस्ती नहीं हैं, बल्कि मशहूर उद्योगपति और ओपी जिंदल समूह के फाउंडर ओपी जिंदल की पत्नी हैं और भाजपा से कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। आइए जानते हैं हरियाणा चुनाव में हिसार सीट से चुनाव मैदान में उतरी देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल आखिर कितनी संपत्ति की मालकिन हैं?

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल
बता दें सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं और इनका नाम फॉर्च्यून इंडिया की भारत के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर नाम दर्ज है तब उनकी कुल संपत्ति 29.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई थी। वहीं अब सावित्री देवी जिंदल ने गुरुवार को नामांकन पर्चा दाखिल करते हुए हलफनामे में उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति की जानकारी साझा की है।
सावित्री जिदंल के पास है कुल कितनी संपत्ति
चुनावी हलफनामे के मुताबिक 74 वर्षीय सावित्री देवी जिंदल की कुल संपत्ति 270.64 करोड़ रुपये है। इसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल हैं।
हलफनामे में जिंदल ने बैंको में एफडी, विभिन्न निवेशों और शेयरों की पूरी लिस्ट शेयर की है। उन्होंने कई कंपनियों में निवेश किया है और कई प्रमुख फर्मों में उनके शेयर हैं।
सावित्री जिंदल के पास कितना है गहना
सावित्री जिंदल के पास कई बैंक अकाउंट में 4.09 करोड़ रुपये हैं। हलफानामें के अनुसार जिंदल के पास 165 करोड़ रुपये के शेयर हैं। इसके अलावा सावित्री जिंदल के पास करीब 20 करोड़ रुपये के सोने-चांदी, हीरे-मोती के जेवरात हैं। अगर जमीन की बात की जाए तो सावित्री जिंदल के पास 80 करोड़ रुपये की कृषि व गैर कृषि योग्य जमीन है।












Click it and Unblock the Notifications