पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर पर पिस्तौल तानकर लूटे 9 लाख, सोनीपत पुलिस खाली हाथ, CIA-2 को जिम्मा
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के मॉडल टाउन स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में लाखों का कैश लूट लिया गया। इस लूटकांड के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी देखे, लूटने वालों का लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बैंक की ब्रांच के कैशियर के मुताबिक, बदमाशों ने पिस्तौल तानकर उससे 9 लाख रुपए लूटे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, कोई सुराग नहीं मिला। अब इस मामले की जांच में एसपी ने सीआईए-2 को लगाया है। इसके साथ ही बैंक लूट की वारदात करने वाले गैंग की फाइलें देखी जा रही हैं।

पीएनबी बैंक की मैनेजर रीमा रावत ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि, शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे बैंक में दो बदमाश घुसे थे। उन बदमाशों ने कैशियर से मारपीट कर करीब 9 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस को यह भी बताया गया कि, लूटपाट करने वाले एक बदमाश के पास चाकू थातो दूसरे के हाथ में पिस्तौल थी। दोनों ने बैंक के स्टाफ और ग्राहकों को धमकाया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस बैंक के कर्मियों से भी बातचीत कर रही है।

एसपी के मुताबिक, पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास के एरिया में भी अन्य सीसीटीवी कैमरे देखे, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। बहरहाल, सीआईए-2 को भी जांच में लगा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications