रोहतक PGIMS के 22 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, इनमें 14 वे जिन्होंने खुद लगवाई थी वैक्सीन

रोहतक। हरियाणा में रोहतक स्थित पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस) में कार्यरत 22 डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इनमें 14 वो ​हैं, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। यानी वैक्सीन का असर देखा जाए तो यह दिख नहीं रहा, क्यों​कि वैक्सीन लगी होने के बावजूद वे कोरोना की चपेट में हैं। पीजीआईएमएस की वरिष्ठ डॉ. पुष्पा दहिया का कहना है कि, 22 डॉक्टर्स जिनकी रिपोर्ट पिछले 14 दिनों में कोविड पॉजिटिव आई, वे प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग से हैं। उनमें से 14 ने वैक्सीन भी लगवाई थी।

Rohtak PGIMS 22 resident doctors COVID-19 positive, Of all doctors, 14 had taken vaccine

पीड़ित कोविड डॉक्टर ने बताई ये वजह
उपरोक्त डॉक्टरों को कोरोना हो जाने के संदर्भ में सवाल पूछने पर एक जूनियर डॉक्टर ने कहा कि, कुछ वरिष्ठ डॉक्टरों के लापरवाहपूर्ण रवैए के कारण सहयोगियों पर यह आफत आई। यदि ठीक से काम हो रहा होता, तो अन्य कर्मी कोरोना रोगी न बन गए होते। एक इंग्लिश न्यूज रिपोर्ट के हवाले से स्त्री रोग विभाग में काम करने वाले जूनियर डॉक्टर ने बताया कि, वो भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। उसने कहा, "मैंने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया तो उसमें​ रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मैं परेशान हो गया।" उसने कहा, "संकाय व वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार और लापरवाही से भरे रवैये ने कई सहयोगियों को रोगियों में बदल दिया है।"

Rohtak PGIMS 22 resident doctors COVID-19 positive, Of all doctors, 14 had taken vaccine

यह बोले पीजीआईएमएस के प्रवक्ता
वहीं, पीजीआईएमएस के प्रवक्ता डॉ. गजेंदर सिंह ने कहा कि, 19 पोस्टग्रेजुएट, 2 वरिष्ठ रेसीडेंट और 1 संकाय सदस्य सहित कुल 22 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव हैं। मंगलवार शाम तक वे वायरस से संक्रमित ही थे।
उन्होंने कहा, "हमारे पास 57 पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट, 27 संकाय सदस्य और 6 वरिष्ठ रेसीडेंट डॉक्टर, स्त्री रोग विभाग में तैनात हैं। जिनमें से 22 को कोरोना हो गया। हालांकि, इन चिकित्सा कर्मचारियों में से कोई भी गंभीर नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+