Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ASI Sandeep Kumar: रोहतक साइबर सेल में तैनात ASI ने खुद को मारी गोली, नोट में IPS Puran Kumar पर लगाए ऐसे आरोप

IPS Y Puran Kumar Case Update: हरियाणा पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, जातिवाद और उत्पीड़न के आरोपों ने एक के बाद एक सदमे दे दिए हैं। हाल ही में वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार (2001 बैच) की संदिग्ध मौत के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब इस घटना पर एक नया मोड़ आ गया है। रोहतक के साइबर सेल में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) संदीप कुमार लाठर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक ASI ने अपने चार पेज के सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज में IPS वाई. पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार और जातिवाद के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे पुलिस महकबे में हंगामा मच गया है।

घटना 14 अक्टूबर 2025 को रोहतक के साइबर सेल कार्यालय में हुई। ASI संदीप ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट, वीडियो मैसेज के अलावा उनका मोबाइल फोन और अन्य सामान मिला है। रोहतक पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि फॉरेंसिक टीम ने सुसाइड नोट और वीडियो को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या ही पाया गया है, लेकिन नोट में लगाए गए आरोपों से मामला सनसनीखेज हो गया है।

Rohtak Cyber Cell ASI Sandeep Kumar Shoots

Who Was ASI Sandeep Kumar Lather: ASI संदीप कुमार लाठर कौन थे?

संदीप कुमार लाठर (उम्र लगभग 45 वर्ष) जुलाना गांव, जींद जिले के रहने वाले थे। वे अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और पिता दयानंद के इकलौते बेटे थे। संदीप के दादाजी और छोटे दादाजी भारतीय सेना में रह चुके थे। छोटे दादाजी ने 7 साल तक बर्मा (म्यांमार) में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कैद रहकर देश की सेवा की थी। संदीप खुद को देशभक्त मानते थे और स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को अपना आदर्श बताते थे। उन्होंने अपनी पुलिस नौकरी में हमेशा सत्य और ईमानदारी का साथ दिया, लेकिन भ्रष्टाचार और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा था। वे रोहतक साइबर सेल में कई वर्षों से तैनात थे और साइबर क्राइम की जांच में सक्रिय भूमिका निभाते थे।

सूत्रों के अनुसार, संदीप किसी महत्वपूर्ण केस की जांच टीम का हिस्सा थे, जो IPS वाई. पूरन कुमार के पूर्व गनमैन एएसआई सुशील कुमार से जुड़े रिश्वतखोरी मामले से संबंधित था। सुशील को 6 अक्टूबर 2025 को रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में 2.5 लाख रुपये की मासिक रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सुशील ने IPS पूरन कुमार का नाम लिया था, जिससे मामला गरमा गया। संदीप की मौत से लगता है कि वे इस जांच के दबाव में थे।

IPS Y Puran Kumar Death Case: IPS वाई. पूरन कुमार की मौत का क्या मामला?

इस घटना का कनेक्शन IPS वाई. पूरन कुमार की मौत से जुड़ता है, जो 7 अक्टूबर 2025 को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर चुके थे। 52 वर्षीय पूरन कुमार (2001 बैच, हरियाणा कैडर) इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। वे अप्रैल 2024 से रोहतक रेंज के आईजी थे, लेकिन 29 सितंबर 2025 को उन्हें 'सजा पोस्टिंग' माने जाने वाले पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, सुनारिया (रोहतक) भेज दिया गया।

पूरन कुमार ने अपनी 8-9 पेज की सुसाइड नोट में हरियाणा (Haryana Police Update) डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर, रोहतक एसपी नरेंद्र बिजरनिया समेत 10-12 वरिष्ठ IPS/IAS अधिकारियों पर जातिगत भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और प्रशासनिक साजिश के आरोप लगाए थे। नोट में उन्होंने प्रमोशन में अनियमितताएं, ACR (एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट) में पक्षपात, आधिकारिक आवास और वाहन आवंटन में भेदभाव, तथा सर्विस रूल्स के उल्लंघन का जिक्र किया। उन्होंने 2021 से कई घटनाओं का उल्लेख किया, जैसे शाहजादपुर थाने में मंदिर दर्शन पर विवाद, 2023 में होम गार्ड्स पोस्टिंग का विरोध, और हालिया ट्रांसफर। नोट के अंत में उन्होंने अपनी पत्नी आईएएस अमनीत पी. कुमार को सभी संपत्ति सौंपने का वसीयतनामा भी लिखा।

पत्नी अमनीत लगा रही इंसाफ की गुहार

पूरन कुमार की मौत के बाद उनकी पत्नी अमनीत (हरियाणा सरकार की फॉरेन कोऑपरेशन डिपार्टमेंट में कमिश्नर) ने 8 अक्टूबर को चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने डीजीपी कपूर और एसपी बिजरनिया पर SC/ST (प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटी) एक्ट के तहत एफआईआर की मांग की, आरोप लगाया कि यह 'फर्जी केस' में फंसाने की साजिश थी। चंडीगढ़ पुलिस ने 10 अक्टूबर को 6 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया, जिसका नेतृत्व आईजी पुष्पेंद्र कुमार कर रहे हैं। एसआईटी ने रोहतक में जांच शुरू की, लेकिन परिवार ने पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार के लिए सहमति नहीं दी। वे आरोपी अधिकारियों की गिरफ्तारी तक शव को नहीं सौंपने पर अड़े हैं।

12 अक्टूबर को चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर में SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(v) जोड़ी, लेकिन विवाद बरकरार है। हरियाणा सरकार ने 11 अक्टूबर को एसपी बिजरनिया को ट्रांसफर कर दिया और डीजीपी कपूर को छुट्टी पर भेजा। विपक्षी नेता जैसे राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल ने इसे दलित उत्पीड़न का मामला बताते हुए न्याय की मांग की।

सुसाइड नोट में क्या लिखा? ASI संदीप के अंतिम शब्द क्या?

ASI संदीप का सुसाइड नोट चार पेज का है-

'संदीप कुमार S/O दयानंद, गांव- जुलाना, जींद से हूं। मैंने अपनी जिंदगी में हमेशा सच्चाई का साथ दिया है। मुझे सच्चा और नेक आदमी बहुत पसंद है। मेरे दादाजी और छोटे दादाजी देश के लिए लड़े, सेना में रहे। छोटे दादाजी तो 7 साल बर्मा में देश की लड़ाई में कैद रहे। मेरी रगों में देशभक्ति है। देश और समाज से बड़ा कोई नहीं है। मैं भगत सिंह को अपना आदर्श मानता हूं क्योंकि उन्होंने देश को आजाद करवाने में जगाया है। लीजेंड थे। अगर भगत सिंह जैसे ना होते तो देश क्या आजाद होता? वो भाग सकते थे लेकिन नहीं भागे, हमारी नस्लों को प्रेरणा देता है... आज समाज में एक बड़ा मुद्दा है भ्रष्टाचार और जातिवाद। हमेशा सच्चाई और आदर्श में बाधित करते हैं। हरियाणा में IAS अधिकारी और व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार करते हैं, परन्तु BJP की सरकार में कुछ ईमानदार अफसर थे जिन्होंने काफी हद तक भ्रष्टाचार पर लगाम लगा दी है। जो डीजीपी साहब ईमानदार और निडर व्यक्ति हैं। शुरुआत में बहुत ज्यादा कठिनाईयां आई मुझे माहौल में ढलने में। पर मेरा मन हमेशा सत्य के साथ था।'

वीडियो मैसेज में संदीप ने IPS वाई. पूरन कुमार को 'भ्रष्ट अधिकारी' कहा और दावा किया कि उनके पास 'पर्याप्त सबूत' हैं। उन्होंने कहा, 'वाई. पूरन कुमार ने जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को हाईजैक कर लिया है। मैं अपनी शहादत देकर इस भ्रष्ट परिवार के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा हूं। इस भ्रष्टाचारी परिवार को छोड़ा नहीं जाए।' वीडियो में वे रोते हुए दिखे और पुलिस सिस्टम में सुधार की अपील की।

पुलिस की जांच में अब तक क्या हुआ?

रोहतक एसएसपी (नए नियुक्त सूरिंदर सिंह भोरिया) ने कहा कि मामला संवेदनशील है और फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। चंडीगढ़ एसआईटी ने रोहतक में दस्तावेज मांगे हैं, जो सुशील कुमार केस से जुड़े हैं। संदीप के परिवार ने आरोपों की पुष्टि की, लेकिन पुलिस ने कहा कि वीडियो और नोट की प्रामाणिकता जांचे जाने की जरूरत है।

हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(CM Nayab Singh Saini) ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जबकि विपक्ष ने भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष जांच की मांग की। संदीप के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है।

पुलिस महकबे में सुधार की घंटी

ASI संदीप की मौत ने IPS पूरन कुमार केस को नया आयाम दे दिया है। जहां एक ओर पूरन ने सीनियर्स पर जातिवाद का आरोप लगाया, वहीं संदीप ने उसी पूरन पर भ्रष्टाचार का इल्जाम ठोका। यह घटनाक्रम हरियाणा पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार, जातिवाद और मानसिक दबाव को उजागर करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन मामलों से सिस्टम में पारदर्शिता और काउंसलिंग की जरूरत है। फिलहाल, दोनों मौतों की जांच जारी है, और न्याय की उम्मीद बंधी हुई है। विभाग के कई अधिकारी स्तब्ध हैं, और यह सवाल उठ रहा है कि कब तक ईमानदार अफसरों को कुर्बान होना पड़ेगा?

ये भी पढ़ें- IPS सुसाइड केस में बड़ा ट्विस्ट, 5 दिन से नहीं हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी की इस मांग पर अड़ा परिवार

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+