Rice Mill Building Collapsed: करनाल में चावल मिल की बिल्डिंग ढही, 4 की मौत, 20 घायल
Rice Mill Building Collapsed: हरियाणा के करनाल में चावल मिल की बिल्डिंग ढह गई। इस बिल्डिंग के मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

Rice Mill Building Collapsed: हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां तीन मंजिला चावल मिल की बिल्डिंग ढह गई है। बिल्डिंग के मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार यहां काम करने वाले वर्कर इस बिल्डिंग के अंदर सोते थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस की टीम यहां पहुंची है। मजदूरों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस भी यहां पहुंच गई हैं। बिल्डिंग के मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार सैकड़ों वर्कर मलबे में दबे हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि किसी वर्कर की इस हादसे में मृत्यु हुई है या नहीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मलबे से दो शवों को बाहर निकाला गया है। घटना के बाद मौके पर कई एंबुलेंस पहुंच चुकी हैं और बड़े स्तर पर राहत और बचाव का कार्य चल रहा है।
करनाल के डीएम अनीश यादव ने बताया कि इस हादसे में 24 लोग फंसे हैं, जिसमे से 20 लोग घायल हुए हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई है। तकरीबन 150 वर्कर बिल्डिंग के भीतर थे, जब यह हादसा हुआ था।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक दृष्टया हमे पता चला है कि बिल्डिंग में कुछ खराबी थी। इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। चावल मिल के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
करनाल के एसपी शशांक कुमार ने बताया कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। हमने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी यहां पहुंच रही हैं। अब कोई भी लापता नहीं है, हमने वर्कर्स की लिस्ट को चेक किया है।
राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीमयहां पहुंची है। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड की भी टीम यहां पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications