Rewari Cow on Roof: रात के अंधेरे में घर की छत पर पहुंची गाय, सुबह क्रेन से रेस्क्यू में छूटे पसीने
हरियाणा के रेवाड़ी में गाय को क्रेन की मदद से घर की छत से नीचे उतारा गया। कड़ी मशक्कत के बाद उतारी गई गाय के छत पर चढ़ने की सूचना मिलते ही इलाके के पशुप्रेमियों के बीच हड़कंप मच गया था। जानिए पूरा मामला

हरियाणा के रेवाड़ी में बड़ी संख्या में पशुपालक रहते हैं। गाय-भैंस से मिलने वाले दूध का कारोबार करने वाले लोग पशुधन को काफी सहेजकर रखते हैं। हालांकि, कई बार पालतू पशु की जान संकट में आने पर लोगों के पसीने छूटने लगते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ धारूहेरा इलाके में रहने वाले योगेश के साथ। उनके चाचा की एक गाय रात के अंधेरे में छत पर जा पहुंची। छत पर चढ़ी गाय को नीचे उतारने में स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
घबराहट में छत पर भागने लगी गाय, रूक गई सांसें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाय के छत पर चढ़ने की घटना गुरुवार की है। योगेश के चाचा घर के पास खाली जमीन पर अपनी पालतू गाय को बांधने के बाद रात में सोने चले गए। इसके बाद सुबह गाय घर की छत पर दिखी। जब लोगों ने गाय को छत से नीचे उतारने के लिए उसे पकड़ने की कोशिश की तो डरी-सहमी गाय छत पर इधर-उधर भागने लगी। गाय की घबराहट देखकर परिजनों और स्थानीय लोगों की सांसें थम गईं। किसी भी अनहोनी की आशंका से बचने के लिए एक्सपर्ट की मदद लेने का फैसला हुआ।
गाय के रेस्क्यू में क्रेन की जरूरत
काफी प्रयास के बाद भी गाय को नीचे लाने में कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय विशेषज्ञों को इसकी जानकारी दी गई। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हरियाणा के रेवाड़ी में खालियावास मोहल्ले में रहने वाले योगेश और उनके परिजनों ने देवी गो उपचारशाला में गाय के संकट में होने की सूचना दी। वहां से पहुंची टीम गाय को नीचे उतारने के लिए क्रेन लेकर पहुंची।

गाय की बॉडी पर मजबूत रस्सी और कपड़े बांधे गए
रिपोर्ट्स के अनुसार रेवाड़ी में गाय के रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम क्रेन लेकर पहुंची थी। गाय को सुरक्षित नीचे उतारने में इस टीम को भी नाको चने चबाने पड़े। ऐसा इसलिए क्योंकि गाय को छत से नीचे गिराए बना उसकी बॉडी पर मजबूत रस्सी और कपड़े दो जगहों पर बांधे गए। इसके बाद गाय को क्रेन से लिफ्ट किया गया। क्रेन संचालक और गाय को रेस्क्यू करने गई टीम ने काफी कुशलता से गाय को धीरे-धीरे नीचे उतारा।
रात के अंधेरे में गाय छत पर कैसे पहुंची?
गाय पालने वाले लोगों को आशंका है कि रात के अंधेरे में गाय जिस खूंटे से बंधी थी, उसकी रस्सी टूटने के बाद वह सीढ़ियों से घर की छत पर जा पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद गाय के सुरक्षित नीचे आने पर तमाम लोगों ने राहत की सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications