Tokyo Paralympics: गोल्ड विनर मनीष नरवाल और सिल्वर विजेता सिंहराज को करोड़ों का इनाम, पीएम मोदी ने दी बधाई
बल्लभगढ़। जापान में चल रहे टोक्यो पैरालंपिक-2021 गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। आज हरियाणा के रहने वाले शूटर सिंहराज ने शूटिंग में रजत पदक जीता। वहीं, शूटिंग के P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 में मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक जीता। दोनों के जीतने पर उनके घर और गांवों में लोग खुशी से झूमने लगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉल करके सिंहराज अधाना और मनीष नरवाल को बधाइयां दीं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी खुशी जताई। इसी तरह मंत्री-विधायक भी विजेताओं के परिजनों से बात कर रहे हैं।
Recommended Video

विजेताओं को करोड़ों का इनाम
हरियाणा सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल को 6 करोड़ रुपये और रजत पदक विजेता सिंहराज अधाना को 4 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा की है। न्यूज एजेंसी ने बताया कि, दोनों विजेताओं की भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई। दोनों एथलीटों ने प्रधानमंत्री द्व्रारा पैरा-एथलीटों को बार-बार प्रोत्साहन की सराहना की और उनका सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया।

अब खिलाड़ियों के घर लोगों की भीड़ जुट रही है। मनीष नरवाल के पैतृक गांव में (साहूपुरा गांव) उसके पिता ने नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि, बेटे को प्रधानमंत्री ने कॉल करके उन्हें स्वर्ण जीतने पर बधाई दी है। इसी प्रकार, जब सिंहराज ने शूटिंग में रजत पदक जीता तो बल्लभगढ़ में उनके घर पर खुशियां मनाईं गईं।

टोक्यो पैरालंपिक शूटिंग में रजत पदक जीतने वाले शूटर सिंहराज की मां वेदवत्ती ने बल्लभगढ़ में कहा कि,''मैं अब बहुत खुश हूं। मेरे सिंहराज ने हमारा नाम पूरे देश में रोशन कर दिया। हरियाणा गर्व कर रहा है...ऐसा शेर है मेरा लाल।'












Click it and Unblock the Notifications