हरियाणा: राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को राहत, हरियाणा लोक हित पार्टी ने किया समर्थन का ऐलान
नई दिल्ली, 5 जून: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच बीजेपी के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां हरियाणा लोक हित पार्टी (हलोपा) ने इस चुनाव में बीजेपी के समर्थन का ऐलान किया है। हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिसे भी वोट करने के लिए निर्देश देंगे, उनकी पार्टी उन्हीं को वोट करेगी। इसके बाद से निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने राहत की सांस ली है।
Recommended Video

दरअसल राज्यसभा चुनाव में बीजेपी से पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कांग्रेस से अजय माकन और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा मैदान में हैं। कार्तिकेय पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे हैं। मौजूदा वक्त में बीजेपी के पास 40 विधायक हैं, जिससे पंवार की जीत तो पक्की है, लेकिन अजय माकन का मामला उल्टा पड़ा गया। उनको जीत के लिए 30 वोट चाहिए, जबकि कांग्रेस के पास 31 विधायक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुलदीप बिश्नोई प्रदेश अध्यक्ष ना बनाए जाने से नाराज हैं। आशंका है कि वो और उनके समर्थक चुनाव में क्रास वोटिंग या फिर वो गैरहाजिर भी हो सकते हैं।
वहीं कार्तिकेय ने जननायक जनता पार्टी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से मैदान में उतरे हैं। पंवार को जीतने के लिए 31 वोटों की जरूरत पड़ेगी, इसके बाद पार्टी अपने 9 वोट कार्तिकेय को डलवाएगी। अब हलोपा के ऐलान के बाद कार्तिकेय को राहत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications