राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए हरियाणा भाजपा से सुभाष बराला ने भरा नामांकन
राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए हरियाणा से भाजपा उम्मीदवार सुभाष बराला ने गुरुवार को नामांकन भरा। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बरााला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया।

बराला हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी नेताओं में से एक हैं। 2019 का विधानसभा चुनाव में बराला को हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद मुख्यमंत्री खट्टर के द्वाराबराला को सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। हाल ही में उन्हें किसान कल्याण प्राधिकरण के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन की अंतिम तारीख आज यानी 15 फरवरी ही है। अगर आज अंतिम दिन कोई और उम्मीदवार नामांकन पत्र नहीं दाखिल करेगा तो बराला को निर्विरोध राज्य सभा चुनाव में तय माना जाएगा।
इस चुनाव में दूसरा उम्मीदवार ना आने की स्थिति में बराला कोगुरुवार को ही विजयी घोषित किया जा सकता है।
वहीं अगर कोई नामांकन पत्र दाखिल करता है तब भी बराला की ही जीत होगी क्यों कि हरियाणा भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है।
हरियाणा में भाजपा के कुल 45 विधायक हैं और जिसका जननायक जनता पार्टी के अलावा निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।
गौरतल है कि हरियाणा के मौजूदा सांसद डीपी वत्स का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त होने वाला है, जिससे पहले ये राज्यसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications