तस्वीरें: सोनीपत में धान रोपाई करते दिखे राहुल गांधी, खेतों में चलाया ट्रैक्टर, किसानों के साथ किया नाश्ता
Rahul Gandhi in Sonipat: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों के साथ पहले बातचीत की। फिर उन्हीं के ढंग में रंग गए। एक किसान वाले रंग में आ गए। उन्होंने इस दौरान पानी भरे खेतों में जाकर धान रोपाई भी की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। राहुल ने किसानों के साथ बैठकर बातचीत करते हुए नाश्ता भी किया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
शिमला जाने के दौरान सोनीपत में रुके राहुल गांधी (Rahul Gandhi in Sonipat)
बता दें कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सुबह सुबह दिल्ली से शिमला जा रहे थे अचानक खेतों में किसान को काम करते देखा तो गाड़ी रोक दी। यहां उन्होंने मदीना गांव में किसानों को खेतों की जुताई-रोपाई करते देखा तो वहां रुक गए और फिर किसानों के बीच में चले गए। करीब 2 घंटे बाद 8.40 पर राहुल सोनीपत से शिमला के लिए रवाना हो गए।

यहां देखें तस्वीरें
किसी को राहुल गांधी के रुकने की जानकारी नहीं थी (Rahul Gandhi in Sonipat)
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पहुंचने की जानकारी वहां के किसी भी स्थानीय नेता को नहीं थी। हालांकि, 10-15 मिनट बाद जैसे ही बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल को इसकी जानकारी लगी तो वह वहां पहुंच गए। नरवाल ने कहा कि उनके पास राहुल गांधी के आने की कोई जानकारी नहीं थी लेकिन जैसे ही ग्रामीणों से उनको इस बारे में पता चला तो वे मिलने आ गए।
वहीं गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि राहुल गांधी यहां देखने आए थे कि एक गांवों में खेती का क्या तरीका है। किसान किस तरीके से धान लगाता है। इसमें उन्हें क्या परेशानियां आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications