हरियाणा विधानसभा चुनावः पानीपत ग्रामीण सीट के बारे में जानें
Recommended Video
नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनावों की तारीख का एलान कर दिया है। 21 अक्टूबर को दोनों राज्यों में एक चरण में मतदान कराया जाएगा। वहीं वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी। हरियाणा में एक लाख तीस हजार मशीनों द्वारा मतदान कराया जाएगा। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीट हैं। जबकि मतदाताओं की संख्या 1.82 करोड़ है। साल 2014 के चुनावों में बीजेपी को 47 सीटें हासिल हुई थीं, वहीं कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं।

मौजूदा सरकार का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म हो रहा है। 90 विधानसभा सीटों में से 17 सीटें एससी कोटे के उम्मीदवारों के लिए संरक्षित है। राजय में कुल 1,81,91,228 मतदाता हैं। वहीं राज्य में चुनाव के दौरान 19, 425 बूथिंग केंद्र बनाया गया है। पिछले बार के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार पोलिंग बूथों की संख्या में 19.58 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन का तारिख 4 अक्टूबर तय किया गया है, वहीं नामांकन की छटनी 5 अक्टूबर को होगी। साथ ही जिन उम्मीदवारों को अपना नाम वापस लेना होगा उन्हेंन 7 अक्टूबर की तारीख दी गई है। वहीं मतगणना 24 अक्टूबर को की जाएगी।
सीट की जानकारी
परिसिमन के लागू होने के बाद दो नई सीटें बनी थी, जिनमें से एक पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट भी बना। पानीपत ग्रामीण सीट पर कुल 2, 35, 671 मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाता 1,07,358 हैं और पुरुष मतदाता की संख्या 1,28,304 हैं।
पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट पर साल 2009 में पहली बार विधानसभा का चुनाव कराया गया, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार ओम प्रकाश जैन ने आईएनएलडी के उम्मीदवार को 6 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार महिपाल ढांडा ने 62,074 वोट पाकर जीत हासिल की थी। आईएनडी पार्टी से धारा सिंह ने 25942 वोट पाए थे, जबकि आईएनएलडी के उम्मीदवार ने 23804 वोट हासिल किया था। जबकि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार खुशी राम ने 15427 वोट हासिल किया था। इस सीट पर कुल 23 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी।
साल 2014 के चुनाव में 203657 मतदाता थे। जिनमें पुरुष 54 फीसदी और महिलाएं 45.05 फीसदी थीं। 189 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। 15 अक्टूबर को वोट डाला गया। इस दौरान लोगों ने 76 फीसदी मतदान किया। बीजेपी ने 40.08 फीसदी मत हासिल किए थे, जबकि कांग्रेस को 9.84 फीसदी, आईएनएलडी को 15.37 फीसदी और अन्य को 5.29 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट ऐसे जिले में स्थित है जो अपने ऐतिहासिक युद्धों के लिए प्रसिद्ध है, पानीपत ग्रामीण करनाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2019 के लोकसभा चुनावों में, संजय भाटिया करनाल से संसद सदस्य बने।












Click it and Unblock the Notifications