हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: पंचकुला सीट के बारे में जानें
नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनावों की तारीख का एलान कर दिया है। 21 अक्टूबर को दोनों राज्यों में एक चरण में मतदान कराया जाएगा। वहीं वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी। हरियाणा में एक लाख तीस हजार मशीनों द्वारा मतदान कराया जाएगा। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीट हैं। जबकि मतदाताओं की संख्या 1.82 करोड़ है।

साल 2014 के चुनावों में बीजेपी को 47 सीटें हासिल हुई थीं, वहीं कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं। प्रदेश के पंचकुला जिले में पंचकुला और कालका दो विधानसभा सीट आती हैं, मौजूदा समय में इन दोनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, इनेलो और जेजेपी सहित क्षेत्रीय पार्टियां जिले की इन दोनों सीटों पर काबिज होने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी हुई हैं।
पंचकुला जिला का इतिहास
पंचकूला जिले की सीमाएं चंडीगढ़, मोहाली से जुड़ती हैं। पंचकुला जिले की स्थापना 15 अगस्त 1995 को की गई थी। चंडीगढ़ की तरह पंचकूला को भी काफी सुनियोजित तरीके से बसाया गया है। यहां पर मौरनी की पहाड़ियां पर्यटकों के लिए दर्शनीय स्थलों में से एक हैं। यहां की सुखना झील और टिकरताल झील पयर्टकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। पंचकुला का नाम पांच नहरों के नाम पर रखा गया है।
पंचकुला विधानसभा सीट
हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र भी आता है। अंबाला लोकसभा चुनाव क्षेत्र में आने वाले पंचकूला विधानसभा क्षेत्र का पहला चुनाव 2009 में हुआ था, तब कांग्रेस के देवेंदर कुमार बसंल यहां से विधायक चुने गए थे, लेकिन 2014 के चुनाव में यहां से बीजेपी के ज्ञान चंद गुप्ता विधायक बनने में सफल रहे। पंचकुला विधानसभा सीट पर 2014 में कुल 195971 मतदाता था, जिनमें से 104110 पुरुष और 91864 महिला मतदाता थे।
साल 2014 में यहां कुल 65.72 वोटिंग हुई थी। इस सीट पर 2014 में कुल 11 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाया था। बीजेपी के जियान चंद गुप्ता ने 69916 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इनेलो के कुल भूषन गोयल को 44602 मतों से हराया था। गोयल को महज 25314 मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार बंसल को 15561 वोट मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications