हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: अंबाला कैंट सीट के बारे में जानें
नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनावों की तारीख का एलान कर दिया है। 21 अक्टूबर को दोनों राज्यों में एक चरण में मतदान कराया जाएगा। वहीं वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी। हरियाणा में एक लाख तीस हजार मशीनों द्वारा मतदान कराया जाएगा। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीट हैं। जबकि मतदाताओं की संख्या 1.82 करोड़ है। साल 2014 के चुनावों में बीजेपी को 47 सीटें हासिल हुई थीं, वहीं कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं।

चलिए अब बात करते हैं अंबाला कैंट विधानसभा सीट के बारे में, अंबाला कैंट सीट से मौजूदा विधायक हरियाणा सरकार में मंत्री भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिल विज हैं। यह सीट हरियाणा के सबसे पुराने विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। पहली बार यहां से साल 1967 में कांग्रेस के डीआर आनंद चुनाव जीतकर विधानसभा के सदस्य बने थे। यहां की स्थानीय जनता से सबसे ज्यादा कांग्रेस के प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। यह विधानसभा क्षेत्र अंबाला जिले का हिस्सा है। हरियाणा का यह जिला पड़ोसी राज्य पंजाब से सटा हुआ है। इस क्षेत्र में भारतीय थल सेना और वायु सेना के बड़े सेंटर होने के कारण इसे अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता है।
सीट का राजनीतिक इतिहास
साल 1976 में कांग्रेस से डीआर आनंद विधायक के तौर पर चुने गए थे, साल 1968 में भाजपा से भगवान दास जीते थे, 1972 में कांग्रेस से हंसराज सूरी को जनता ने चुना था। 1977 में सुष्मा स्वराज जनता पार्टी से चुनी गईं थीं। 1982 में रामदास धमीजा कांग्रेस से विधायक रहे। साल 1987 में सुषमा स्वराज भाजपा से जीतीं। 1991 में कांग्रेस से ब्रिज आनंद चुने गए थे। 1996 में अनिल विज निर्दलीय जीते। 2000 में अनिल विज एक बार फिर जीते। 2005 में देवेंद्र बंसल कांग्रेस से चुने गए। 2009 और 2014, दोनों ही बार भाजपा से अनिल विज यहां से जीते।
पिछले चुनाव का परिणाम
साल 2014 में मौजूदा विधायक व मंत्री अनिल विज को कुल मत का 49.21 फीसदी मत प्राप्त हुआ था। पिछले चुनाव में कुल 12 प्रत्याशियों ने इस सीट से अपनी किस्मत अजमाया था। अनिल विज को साल 2014 के विधानसभा चुनाव में 66605 वोट मिले थे। जबकि इस सीट से दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार चौधरी निर्मल सिंह को 51143 वोट मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications