'तो कोई आकर फ्री पेट्रोल-डीजल वाली घोषणा कर सकता है..' PM मोदी ने 'मुफ्त रेवड़ी' कल्चर पर फिर साधा निशाना

पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी में इंडियन ऑयल 2G इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी ने पेट्रोल-डीजल को लेकर ऐसा बयान दिया, जिस पर विरोधी दलों के नेता उन्‍हें कोस रहे हैं। मोदी का बयान 'मुफ्त रेवड़ी' कल्चर को लेकर था। मोदी ने कहा, 'कोई भी आकर मुफ्त पेट्रोल-डीजल देने की घोषणा करे, तो उसकी राजनीति सेल्‍फ सेंटर्ड होगी। इस तरह के कदम हमारे बच्चों से अधिकार छीन लेंगे और देश को आत्मनिर्भर बनने से रोकेंगे। इससे देश के करदाताओं पर बोझ बढ़ेगा।''

'कुछ लोग काले जादू का सहारा ले रहे हैं'

'कुछ लोग काले जादू का सहारा ले रहे हैं'

मोदी ने कहा, ''निराशा और नकारात्मकता में डूबे कुछ लोग काले जादू का सहारा ले रहे हैं। हमने 5 अगस्त को देखा कि काला जादू फैलाने की कोशिश की जा रही थी। ये लोग सोचते हैं कि काले कपड़े पहनने से उनकी निराशा का दौर खत्म हो जाएगा। लेकिन, ये लोग इस बात से अनजान हैं कि वे कितना भी काला जादू कर लें और अंधविश्वासों में विश्वास करें, लोग कभी भी उन पर भरोसा नहीं करेंगे।'

'अब रोजगार मिलेगा, नए अवसर पैदा होंगे'

'अब रोजगार मिलेगा, नए अवसर पैदा होंगे'

मोदी बोले, 'प्रकृति की पूजा करने वाले हमारे देश में जैव-ईंधन प्रकृति की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे किसान इसे बेहतर ढंग से समझते हैं। हमारे लिए जैव ईंधन का मतलब पर्यावरण को बचाने वाला हरित ईंधन है। इसलिए, कट-आउट स्टेबल के परिवहन की सुविधाएं बनाई जा रही हैं, नए जैव-ईंधन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं, इससे रोजगार मिलेगा और नए अवसर पैदा होंगे।

'सभी ग्रामीण, किसान लाभान्वित होंगे'

'सभी ग्रामीण, किसान लाभान्वित होंगे'

मोदी ने कहा, ''अब जो काम हो रहा है..इससे सभी ग्रामीण, किसान लाभान्वित होंगे। इससे देश में प्रदूषण की चुनौतियां भी कम होंगी।' उन्‍होंने कहा कि, 'हमारी सरकार ऐसे काम करती है, जो आमजन के हित में हों। कुछ लोगों का 'फ्री की रेवड़ी' का कल्‍चर देश के लिए सही नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+