Haryana Chunav 2024:'राजा हरिश्चंद्र का नकाब पहनकर घूम रही कांग्रेस', PM मोदी का हरियाणा BJP वर्कर्स से संवाद

Haryana Chunav 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आगामी 5 अक्टूबर को मतदान होने हैं। चुनावी रण में सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने कैंडिडेट उतार दिए हैं। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। मतदान से मात्र 9 दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप (Namo App) के माध्यम से हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।

इस दौरान पीएम ने प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ता, चाहे वो पुरानी पीढ़ी के हों या नई पीढ़ी के, उनकी मेहनत और समर्पण ने हमेशा उन्हें प्रेरित किया है। उन्होंने खासतौर पर हरियाणा के लोगों के हसमुख स्वभाव और गंभीर विषयों को भी हल्के अंदाज में समझाने की कला की तारीफ की।

Haryana Chunav 2024

'कांग्रेस के MSP वादों पर उठाए सवाल'
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस को इस बात से परेशानी होती है कि देश का प्रधानमंत्री और हरियाणा का मुख्यमंत्री पिछड़े समाज से कैसे बन गए? इसलिए, ये लोग झूठ फैलाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर पिछड़े समाज की ताकत बढ़ गई, तो उनका क्या होगा।" उन्होंने किसानों को भी कांग्रेस के खिलाफ खड़ा होने का आह्वान किया, विशेष रूप से MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए वादों पर सवाल उठाने की बात कही।

'कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर'
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में दलित समाज के लोगों पर अत्याचार किए जाते थे, और उन घटनाओं को छिपाने के लिए कांग्रेस का मीडिया मैनेजमेंट बहुत मजबूत था। उन्होंने कहा, "आज भी कांग्रेस झूठ बोलने में इतनी माहिर है कि मानो वे सत्य के अवतार हों और राजा हरिश्चंद्र का नकाब पहनकर घूम रहे हों।"

हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर निशाना
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वोट पाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए, जैसे हर घर की सोने की छत बना देंगे, लेकिन सरकार बनने के बाद हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार विकास कार्यों को नहीं कर पा रही है, सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रही है, और सरकारी भर्तियां ठप्प पड़ी हैं।

मोदी ने गिनाईं, हरियाणा में भाजपा की उपलब्धियां
मोदी ने हरियाणा में भाजपा सरकार की उपलब्धियों की बात करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने फिर से भाजपा को मौका देने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में पहली बार बिना भ्रष्टाचार के सरकार चलाई गई है, और युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही हैं।

कांग्रेस की गुटबाजी और विफलता
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में कांग्रेस विपक्ष के रूप में भी विफल रही है और पार्टी का अधिकांश समय आपसी लड़ाइयों और गुटबाजी में ही व्यतीत हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी जो केवल अपने परिवार या गुट के लिए जीती हो, वह जनता का विश्वास कभी नहीं जीत सकती।

झूठ के आधार पर राजनीति
मोदी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, उनका आधार केवल झूठ पर टिका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार झूठ बोलती है और इसी आधार पर हवा खराब करने का प्रयास करती है।

हरियाणा के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा
प्रधानमंत्री ने अंत में एक बार फिर से हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ताओं का परिश्रम, कर्मठता और खुशमिजाज स्वभाव उन्हें हमेशा प्रेरित करता रहा है। खासतौर पर गंभीर बातों को तर्कसंगत और मजाकिया अंदाज में पेश करने की क्षमता की भी उन्होंने तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+