PM Modi In Sonipat: 'जम्‍मू-कश्‍मीर में धारा 370 वापस लागू करना चाहती है कांग्रेस', गोहाना रैली में बोले पीएम

PM Modi Gohana Sonipat Haryana: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 25 सितंबर को हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में चुनावी रैली को सम्‍बोधित करते हुए कांग्रेस पर कई निशाने साधे और कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब बर्बादी के दरवाजे खोलना है। मोदी ने कांग्रेस पर धारा 370 वापस लागू कर सकने के आरोप लगाए।

गोहाना में पीएम मोदी ने कह कि भाजपा सरकार की वजह से संभव हो पाया है कि आज जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव 2024 में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। इस शांतिपूर्ण मतदान से सबसे ज्‍यादा तकलीफ कांग्रेस को हो रही है, क्‍योंकि कांग्रेस जम्‍मू कश्‍मीर को शां‍त नहीं देखना चाहती।

PM Modi in Sonipat Haryana

PM Modi in Gohana: 370 पर क्‍या बोले?

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को जम्‍मू कश्‍मीर में शांति पसंद नहीं है। कांग्रेस जम्‍मू कश्‍मीर में फिर से 370 लागू करना चाहती है। आतंक और अलगाव को फिर से हवा देना चाहती है। देश के दुश्‍मनों के एजेंडे को जम्‍मू-कश्‍मीर में लागू करना चाहता है। ऐसी कांग्रेस को सबक सिखाना है। जम्‍मू कश्‍मीर में 370 को वापस लाना उन वीरों की शहादत का अपमान होगा, जिन्‍होंने इसके लिए लड़ाई लड़ी थी।

PM Modi in Sonipat: ओबीसी-दलितों पर क्‍या बोले?

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस दलितों का आरक्षण खत्‍म करना चाहती है, जबकि भाजपा दलित और ओबीसी के हक की लड़ाई लड़ती है। हरियाणा में ओबीसी वर्ग के नायब सिंह सैनी को तो सीएम ही बना दिया और अब हरियाणा में कहा जाने लगा है कि नायब सिंह सैनी के दरवाजे हर किसी के लिए हमेशा खुले रहते हैं।

PM Modi in Haryana: किसानों पर क्‍या बोले?

पीएम मोदी ने कहा कि तिलहन की खेती करने वालों किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सूरजमुखी के आयात पर 20 फीसदी टैक्‍स लगा दिया है। इससे हरियाणा में सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों को अच्‍छे दाम मिलेंगे। यह इसलिए कर रहे ताकि तिलहन की खेती को बढ़ावा मिले।

PM Modi in Sonipat Haryana Chuanv 2024: युवाओं पर क्‍या बोले?

हरियाणा के सोनीपत में गोहाना रैली में पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं का भविष्‍य भाजपा राज में सुरक्षित है। भाजपा सीएम पर हरियाणा में भष्‍ट्राचार के कोई आरोप नहीं लगे। भाजपा ने पर्ची-खर्ची से यह सब खत्‍म कर दिया। सोनीपत तक मेट्रो विस्‍तार को मंजूरी भी दी गई है।

PM Modi in Sonipat Rally: खिलाड़ियों पर क्‍या बोले?

हरियाणा भारत की मेडल फैक्‍ट्री भी है। ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों की बड़ी भूमिका रही। आगामी ओलंपिक अपने यहां होंगे। देश की खेल विवि भी भाजपा ने सोनीपत में बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+