मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्चों के माता-पिता ने इलाज और दवा के लिए हरिायाणा सीएम से लगाई गुहार
मस्कुलर डिस्ट्रॉफी ( Muscular Dystrophy) बीमारी से पीड़ित बच्चें लगातार इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। इस गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों के माता पिता अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मदद की गुहार लगाने पहुंचे हैं।

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास के सामने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित बच्चों के माता-पिता आप पहुंचे थे। बीमारी से ग्रसित बच्चों के माता पिता ने प्रदेश सरकार से मांग की कि खट्टर सरकार उनके बच्चों की जान बचाने के लिए दवाई और इलाज का इंतजाम करें।
मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से ग्रसित बच्चों के माता-पिता ने अपना दुख बयान करते हुए कहा कि वो बच्चे इस बीमार के इलाज और दवाई उपलब्ध करवाने की सैकड़ों परिवार लगातार भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रायलय, मानवाधिकार और अदालत के चक्कर लगा रहे हैं।
भारत सरकार से ड्यूचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी' (DMD) बीमारी के इन बच्चों के इलाज और दवाइयां उपलब्ध करवाने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब अपने बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए राज्य की खट्टर सरकार से मदद की अपील की है।
बीमारी से ग्रसित बच्चों के मां बाप ने बताया इलाज और दवाइयों के लिए सरकार के आगे हम मदद के गिड़गिड़ा रहे हैं लेकिन निराशा ही हाथ लगी है। उन्होंने कहा सरकार ने अभी बीमारी से ग्रसित बच्चों के मां बाप ने बताया इलाज और दवाइयों के लिए सरकार के आगे हम मदद के गिड़गिड़ा रहे हैं लेकिन निराशा ही हाथ लगी है।
उन्होंने कहा सरकार ने अभी मस्कुलर डिस्ट्रॉफी ( Muscular Dystrophy) बीमारी को लेकर सरकार कोई ठोस और सटीक रणनीति तैयार कर सकी है। जिसके चलते सैकड़ों बीमार बच्चे बिना इलाज के अपनी जिंदगी गवां रहे हैं। हजारों बच्चे अभी भी इलाज ना मिलने के कारण हर दिन मौत की ओर बढ़ रहे हैं। इतना ही अपने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से ग्रसित बच्चों का इलाज ना करवा पाने के कारण माता-पिता मानसिक संतुलन खो रहे हैं और वो आत्म हत्या जैसा कदम उठा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications