हरियाणा: राज्यसभा चुनाव की जीत पर प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ बोले- कांग्रेस की 10 दिनों की ट्रेनिंग भी काम नहीं आई
राज्यसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस की चुटकी ली।
चंडीगढ़, 12 जून : राज्यसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस की चुटकी ली। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि वे और उनके साथी कबूतर फुर्र...तोता फुर्र... खेल रहे हैं।

ओपी धनखड़ ने शनिवार को निकाय चुनाव में भाजपा-जजपा प्रत्याशी सुरभि गर्ग की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस वाले अपने विधायकों को छत्तीसगढ़ ले गए। उनकी 10 दिन की ट्रेनिंग भी काम नहीं आई और भाजपा की एक दिन कि ट्रेनिंग काम आ गई।
Recommended Video
कांग्रेस से नेताओं को फुर्र करने में लगे हैं हुड्डा
भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस में से अशोक तंवर फुर्र, शैलजा फुर्र, रणदीप फुर्र, कुलदीप बिश्नोई फुर्र और अब अजय माकन फुर्र कर दिया। वह धीरे-धीरे सबको फुर्र कर देंगे। ओपी धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस में सबसे बड़ी समस्या परिवारवाद है। इसी कारण लोकतंत्र में ऐसी स्थितियां पैदा हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications