सीएम सैनी ने नए साल पर दिया किसानों को तोहफा,खुशी से झूम उठेंगे किसान
Haryana News: नए साल के अवसर पर सीएम नयाब सिंह सैनी ने किसानों को ताहफा दिया है। सीएम ने कहा कि मैं खुद किसान का बेटा हूं। किसान हमारे भाई हैं, किसान भाईयों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा हूं। सरकार किसान हित के लिए हमेशा उचित निर्णय करेगी।
मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने कहा कि किसान हमारे भाई हैं। हम उनके दुख-सुख में हमेशा उनके साथ रहते है। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि किसान कि समस्या क्या है। सीएम ने कहा कि अभी यहां पर वर्षा के कारण कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई थी और हमने तुरंत निर्णय किया जो पोर्टल है उस पर रजिस्ट्रेशन कराए,अगर किसी किसान का कुछ नुकसान हुआ है तो हम उसका मुआवजा देने का काम भी करते है।

उन्होंने कहा कि मैं यह भी देखता हूं कि पिछले दस वर्षों में अगर हमारे हरियाणा के किसान की फसल नुकसान हुआ है तो साढ़े तेरह हजार करोड़ रुपया किसान के खाते के अंदर पहुंचाने का काम हमारी सरकार ने किया है। बता दे कि किसानों के लिए कृषि मंत्री मंत्री ने अपने कार्यालय से ऑनलाइन बोनस जारी किया उसके बाद कृषि ,बागवानी एवं अन्य सहायक क्षेत्रों के लिए अधिकारियों के साथ प्री-बजट चर्चा भी की है।
पिछले दस वर्ष में मोदी सरकार ने जो कदम उठाए आज तक किसी सरकार ने नहीं उठाए
सीएम सैनी ने कहा कि पिछले दस वर्ष में मोदी सरकार ने किसानों के हित के लिए जो कदम उठाए है आज तक किसी सरकार ने नहीं उठाए है। उन्होंने कहा कि किसानों पर अन्य दल ने सिर्फ राजनीति किया है लेकिन उनके हित के लिए कोई कदम नहीं उठाए है। हमने हरियाणा के 100 प्रतिशत फसल को खरीदने का निर्णय किया है पंजाब, हिमाचल,कर्नाटक और तेलंगना के अंदर भी कांग्रेस और आप की सरकार है वहां के किसानों को इस बात के लिए गारंटी जरुर देना चाहिए कि आपके फसल को हम 100 पतिशत अवश्य खरीदेंगे।
गौरतलब है कि कृषि मंत्री ने आगामी बजट की व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए है उन्होंने कहा है कि किसानों के व्यापक हित की योजनाओं के लिए बजट में रूपरेखा तैयार करें। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सभी 24 फसलों की खरीद को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए है। साथ ही तत्काल राहत उपायों के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से घोषित सूखा राहत योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ ₹2,000 का बोनस प्रदान करते हुए ₹90 करोड़ जारी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications