दुकानें खोलने के लिए चंडीगढ़ में अब नहीं लागू होगा ऑड-ईवन, आज से हुए ये बदलाव
चंडीगढ़। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोरोना-अनलॉक-2 की शुरूआत के साथ ही प्रशासन ने कुछ और रियायतें देने का फैसला किया है। शहर की विभिन्न मार्केटों पर लगाए गए ऑड-ईवन फॉर्मूले को प्रशासन ने अब खत्म करा दिया है। यहां कोरोना के मामले में आई कमी को देखते हुए सातों दिन दुकानें खोलने की परमिशन दे दी गई है।

आज से चंडीगढ़ में दे दी गईं लोगों को कई छूट
प्रशासन की ओर से बुधवार शाम को कहा गया कि, अब स्कूटर या बाइक पर अधिकतम दो व्यक्ति, कार में 4 व्यक्ति और ऑटो-रिक्शा में 3 व्यक्ति (चालक सहित) बैठ सकते हैं। हालांकि, सभी वाहन सवार मास्क इस्तेमाल करेंगे और वाहन मालिकों द्वारा नियमित रूप से सैनिटाइजिंग की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को एडवाइजर मनोज परिदा ने चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों संग एक बैठक की थी। जिसमें शहर-वासियों को दी जाने वाली रियायतों पर चर्चा की गई थी। उस बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई थी कि अब चंडीगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामले कम हैं, तो ऐसे में शहरवासियों पर जबरन प्रतिबंध लगाना ठीक नहीं है।
ऑड-ईवन सिस्टम स्ट्रीट वेंडर्स पर भी लागू हुआ था
अंतत: आज से शहर की वो सभी मार्केट जहां ऑड-ईवन से दुकानें खोली जा रही थीं, उन्हें इससे छूट दे दी गई है, ताकि दुकान मालिक सातों दिन अपनी दुकान खोल सकें। बुधवार शाम को न्यूज एजेंसी एएनआई ने चंडीगढ़ प्रशासन के हवाले से कहा कि, शहर के चुनिंदा बाजारों में वर्तमान में ऑड-ईवन सिस्टम का अनुसरण कराया जा रहा था। यह स्ट्रीट वेंडर्स (सड़क पर सामान बेचने वालों) पर लागू हुआ। अब इससे लोगों को राहत दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications