Nuh Violence Timeline: नूंह में कैसे शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
Nuh Violence Timeline: हरियाणा के नूंह जिले में हुई हिंसा की आग कई हिस्सों में पहुंच चुकी है। सोमवार को नूंह में दो गुटों के बीच हुई झड़प में अब तक चार लोगों ने जान गवां दी है। वहीं नूंह से शुरू हुई संप्रदायिक हिंसा मंगलवार को गुरुग्राम तक पहुंच गई जहां पर उपद्रवियों ने बेगुनाह दुकानदारों की दुकानों पर आग लगाकर स्वाहा कर दिया।
आम नागरिकों के अलावा दंगाइयों ने पुलिस वालों को भी हिंसा का शिकार बनाया है। आइए जानते हैं हरियाणा में कैसे शुरू हुई ये सांप्रदायिक हिंसा, जिससे हरियाणा के साथ आस-पास के राज्यों में भी दहशत का माहौल है।

धार्मिक यात्रा पर पथराव के बाद नूंह में भड़की हिंसा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जिस हिंसा को सोची समझी बड़ी साजिश बताया है, उसकी शुरूआत सोमवार को हुई । जब नूंह में में विश्व हिंदू परिषद की बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा ले जाई जा रहा थी तब जिले के खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक समूह ने यात्रा पर पथराव किया और यात्रा में शामिल लोगों को रोकने की कोशिश की। इसके अलावा धार्मिक यात्रा में शामिल चार कारों को आग के हवाले कर दिया।
Recommended Video
मज्जिद में तोड़फोड़ इमाम समेत चार की मौत
धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा को सुरक्षाबलों ने जैसे-तैसे कंट्रोल में किया, लेकिन तब तक हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंच गई। वहां पर मंगलवार को एक मस्जिद में तोड़फोड़ हुई और मौलवी की हत्या कर दी गई। कुल चार लोगों की मौत हो गई जिसमें नूंह की मज्जिद के मौलाना मोहम्मद साद नाम का एक 'इमाम' और नीरज और गुरसेवक नाम के दो होम गार्ड और एक बेगुनाह नागरिक की मौत हो गई।
नूंह की हिंसा की आग की लपक से जला गुरुग्राम
मंगलवार को ये नूंह हिंसा की आग गुरुग्राम के बादशाहपुर तक पहुंच गई , यहां पर उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा और 14 दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। ये दुकानें बिरियानी और अन्य खाद्य सामग्रियों की थी। जिसके बाद पूरे गुरुग्राम में दहशत का माहौल था।
परमल में मस्जिद में तोड़फोड़, फेंका पेट्रोल बम
नूंह से शुरू हुआ बवाल गुरुग्राम के बाद पलवल जिले तक पहुंच गया जहां पर मंगलवार की देर रात मंगलवार देर रात उपद्रवियों ने जिले की एक मस्जिद पर हमला किया और उस पर( जमकर तोड़फोड़ की और मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंके गए।
वायरल हुआ था ये वीडियो
नूंह में हुई हिंसा के लिए कुछ हद तक मोनू मानेसर नाम के शख्स के एक वायरल वीडियो को भी माना जा रहा है। अपने को गौरक्षक बताने वाला मानेसर वो ही शख्स है जिसे दो मुसलमानों की हत्या के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था।
इंटरनेट सेवाएं बंद, घरों में बंद रहने का दिया आदेश
मुस्लिम बहुल्य नूंह में हुई हिंसा के बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई और लोगों क घरों से बाहर ना निकलने की जिला प्रशासन ने सलाह दी। वहीं इस हिंसा के चलते स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए थे।
2,500 से अधिक फंसे लोगों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला
अब तक 41 FIR दर्ज हुई हैं और 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रामनगर के रहने वाले मोहित, मयंक, निरंजन, पवन, सागर और खैर (उप्र) के रहने वाले दिनेश को मौके से हिरासत में लिया वहीं बड़ी संख्या में उपद्रवी भागने में कामयाब हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं इस हिंसा से बचने के लिए धार्मिक यात्रा में शामि श्रद्धालु और 2,500 से अधिक आम नागरिक इस इलाके के एक शिव मंदिर में छिपे थे जिन्न्हें पुलिस ने जाकर बचाया।










Click it and Unblock the Notifications