Nuh violence: नूंह, गुरुग्राम समेत इन 5 जिलों में इंटरनेट-SMS सर्विस 5 अगस्त तक बंद, जानिए कहां कैसे हैं हालात
Nuh violence News Update: हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हरियाणा सरकार ने नूंह और राज्य के कुछ अन्य जगहों पर मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सर्विस 5 अगस्त तक निलंबित कर दी हैं। यह फैसला सांप्रदायिक झड़पों के मद्देनजर शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए किया गया है।
नूंह के अलावा, फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम जिले के उप-मंडल सोहना, पटौदी और मानेसर के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में इंटरनेट-SMS सर्विस 5 अगस्त तक बंद रहेंगी। नूंह हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है और 60 लोग घायल हैं।

हालांकि हरियाणा सरकार ने नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों और जिला गुरुग्राम के उपमंडल सोहना, पटौदी और मानेसर के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट निलंबन को आज दोपहर 13:00 बजे से शाम 16:00 बजे तक आंशिक रूप से हटा दिया गया है।
जानिए हरियाणा में कहां कैसे हैं हालात?
-हरियाणा पुलिस ने कहा कि बुधवार रात नूंह जिले की दो मस्जिदों पर मोलोटोव कॉकटेल फेंके गए। नूंह में हिंसक झड़प के बाद स्थानीय लोगों को अपने रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो रही है। इलाके में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। नूंह में कर्फ्यू लगा हुआ है।
-नूंह में दो गुटों के बीच झड़प के बाद बादशाहपुर में भी हिंसा भड़की। इससे मुस्लिम समुदाय के कई लोग हमले के डर से अपने घर खाली कर रहे हैं। ये लोग लंबे समय से इस क्षेत्र के निवासी थे। यहां तक कि बाजार में चिकन का शॉप चलाते थे। हमलों के डर से लोग अभी भी अपने घरों को नहीं लौटे हैं।
- गुरुग्राम में आगजनी और तोड़फोड़ जारी है। जिसकी वजह से पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। दिल्ली में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने और पैरा मिलिट्री फोर्स की मांग की है। हरियाणा में केंद्रीय बलों की 20 कंपनियां पहले से ही तैनात हैं, 14 नूंह में, तीन पलवल में, दो गुरुग्राम में और एक फरीदाबाद में।
-हरियाणा सरकार ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर से जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए द्वितीय आईआरबी के बटालियन मुख्यालय को भोंडसी पुलिस परिसर से जिला नूंह में स्थानांतरित करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications