Nuh violence: बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत पर AAP नेता के खिलाफ FIR, क्या है पूरा मामला

Nuh violence: हरियाणा नूंह हिंसा पर राजनीति गरमाई हुई है। नूंह हिंसा के बाद राजनीतिक पार्टियां इसके लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही है। नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहा है। इसी क्रम में नया नाम हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश संयोजक अहमद जावेद का जुड़ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा आप के नेता अहमद जावेद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अहमद जावेद के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है।

AAP Leader Ahmed Javed

इंडिया टुडे के मुताबिक दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि आप नेता अहमद जावेद 31 जुलाई को सोहना के निरंकारी चौक पर बजरंग दल नेता प्रदीप कुमार की हत्या के लिए भीड़ को उकसाया था। आप नेता के खिलाफ मामला 2 अगस्त को दर्ज किया गया था।

FIR में क्या है आरोप?

बजरंग दल के एक अन्य कार्यकर्ता पवन कुमार, जो प्रदीप कुमार पर हमले के समय उनके साथ थे, ने एफआईआर में कहा कि अहमद जावेद ने लोगों के एक समूह के साथ उनके वाहन को रोका और उन्हें प्रदीप पर हमला करने के लिए उकसाया।

एफआईआर के मुताबिक, नल्हड़ मंदिर से पुलिस द्वारा बचाए जाने के बाद प्रदीप घर जा रहा था। पुलिस की एक गाड़ी कुछ दूरी तक उनके साथ रही, लेकिन पुलिस ने यह दावा करते हुए दूसरा रास्ता अपना लिया कि आगे रास्ता साफ है।

पुलिस के जाने के बाद एक स्कॉर्पियो कार प्रदीप कुमार की गाड़ी का पीछा करने लगी। एफआईआर के मुताबिक, इसके बाद इसने बजरंग दल नेता प्रदीप की गाड़ी को ओवरटेक कर रोका गया।

पवन के मुताबिक गाड़ी में आप नेता जावेद अहमद सवार थे और उन्होंने अपने साथ के लोगों से प्रदीप को मारने के लिए कहा। एफआईआर में कहा गया है कि भीड़ ने दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला और बुरी तरह पीटा। सिर पर चोट लगने से प्रदीप की बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। पवन ने यह भी आरोप लगाया कि अहमद दंगों के दौरान सोहना चौक पर लगभग 200 लोगों का नेतृत्व कर रहा था।

AAP नेता अहमद जावेद ने आरोपों से किया इनकार

AAP नेता अहमद जावेद ने आरोपों को पूरी तरह से गलत और निराधार बताया। उन्होंने कहा, ''मैं दोनों समुदायों के लोगों को मनाने की कोशिश कर रहा था'' अहमद जावेद ने यह भी दावा किया कि वह शाम 6 बजे वहां से चले गए और अगले दिन सुबह 7 बजे वापस आए जबकि घटना रात 10:30 बजे हुई थी।

पुलिस ने क्या कहा?

सहायक पुलिस आयुक्त नवीन संधू ने कहा कि वे पवन कुमार द्वारा दर्ज की गई शिकायत की जांच कर रहे हैं और आरोप साबित होने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के जुलूस या ब्रज मंडल यात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हुई झड़प में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई।

राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि राज्य के नूंह जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में 216 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कम से कम 104 एफआईआर दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+