Nuh Violence: नूंह हिंसा का एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल, देसी कट्टा बरामद

Nuh Violence: हरियाणा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नूंह हिंसा में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार को कर लिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पैर में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान ओसामा उर्फ पहलवान के रूप में हुई है। घटना के वक्त ओसामा नूंह के फिरोजपुर नमक गांव से आली मेव जा रहा था। वह नल्हड़ में आगजनी के आरोप में वांछित था।

Nuh Violence: नूंह हिंसा का एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुठभेड़ के दौरान ओसामा के पैर में गोली लग गई। इसके बाद वह घायल हो गया। उसे उजिना नाले के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें नल्हड़ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

इससे पहले मंगलवार को नूंह हिंसा झड़प के एक आरोपी को जिले के टौरू इलाके में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी वाशिम के सिर पर 25000 रुपये का इनाम था और उसके खिलाफ लूटपाट और हत्या से संबंधित कई मामले दर्ज थे।

15 और 16 अगस्त की दरमियानी रात को नूंह में हिंसा में शामिल दो संदिग्ध दंगाइयों को टौरू इलाके में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे और उनमें से एक के पैर में गोली लगने से वे गिर गए। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: सोनीपत में जनता की समस्याएं सुनने पहुंचे मंत्री मूलचंद शर्मा, नूंह हिंसा पर दिया बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+