Haryana: नूंह में लगातार बारिश से बिगड़े हालत, चुनाव प्रचार रोक उपायुक्त से मिले MLA आफताब अहमद
Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में पिछले करीब 16 घंटे से झमाझम बरसात हो रही है। बरसात के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। आसमान में बादल गरज रहे हैं, तो धरती पर चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। गांव की गालियां भी नहर - नालों में तब्दील हो चुकी है। इधर चुनावी व्यस्तता के बावजूद कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने जल भराव को लेकर नूंह के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा से मुलाकात की है।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से नूंह में अत्याधिक बारिश होने से हालात खराब है। जनजीवन अस्त व्यस्त है। उन्होंने विभिन्न इलाकों में जनता को जलभराव के कारण आ रही दिक्कतों को गिनाया। कांग्रेस विधायक ने कहा कि हमने जिला उपायुक्त नूंह से मिलकर तत्काल प्रभाव से समाधान के लिए कहा है। साथ ही इस मामले को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन से भी हम संपर्क में हैं।

ज्ञात हो कि नूंह शहर टापू में तब्दील होता जा रहा है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। विधायक अहमद ने पहले भी उन्होंने जलभराव को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात करके समस्या से निपटने की बात कही थी, लेकिन नूंह शहर में पानी की निकासी का कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इलाके में महज चंद पंप लगाकर पानी को निकाला गया था, लेकिन लगातार हो रही बरसात की वजह से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।
इससे पूर्व कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने शनिवार को नूंह के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभाओं को संबोधित किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। कई लोगों ने कांग्रेस आफताब अहमद को अपना समर्थन देने का वादा किया।
आफताब अहमद ने भरोसा दिलाया कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों, गरीबों, मजदूरों, युवाओं, छात्रों, महिलाओं, दिहाड़ी मजदूरों को लाभ मिलेगा। उन्होंने वादा किया कि समाज के सभी वर्गों के लिए बिजली, पानी, सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि सभी का उत्थान सुनिश्चित हो सके।
यह भी पढ़ें J&K Election: अफजल गुरु पर क्या बोल गए उमर अब्दुल्ला, जो भड़क उठी भाजपा, पढ़िए नेताओं के बयान












Click it and Unblock the Notifications