NDTV Exit Poll: हरियाणा में BJP का सूपड़ा साफ, अबकी बार कांग्रेस सरकार, जानें सीटों का आंकड़ा

Haryana NDTV Exit Poll: हरियाणा की सभी 90 सीटों पर वोटिंग पूरी होने के बाद शनिवार को एग्जिट पोल्स भी जारी हो चुके हैं। ऐसे में इस बार बीजेपी का तीसरी बार सरकार का नारा एग्जिट पोल में बेअसर साबित हो रहा है। 10 साल बाद हरियाणा की सत्ता से बीजेपी बाहर होती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस दमदार आंकड़ों के साथ सत्ता में काबिज हो सकती है।

एनडीटीवी ने भी एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही है। इसी के साथ कौनसा दल सरकार बना सकता है। इसके अनुमान जारी कर दिए हैं।

NDTV Exit Poll

एनडीटीवी एग्जिट पोल में कांग्रेस की आंधी

एनडीटीवी के पोल के मुताबिक कुल 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 55 सीटें मिल सकती है, जबकि दो बार हरियाणा की सत्ता संभालने वाली बीजेपी को इस बार करारा झटका लग सकता है।

बीजेपी को सिर्फ 25 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। जबकि किंग मेकर बनी जजपा को एक भी सीट नहीं दी है। वहीं आईएनएलडी के खाते में 3 सीटों का अनुमान जताया है।

हरियाणा चुनाव 2019 में किसने कितनी सीटें जीतीं?

  • भाजपा- 40
  • कांग्रेस- 31
  • जेजेपी- 10
  • निर्दलीय-7
  • आईएनएलडी-1
  • एचएलपी-1

हरियाणा चुनाव 2024 में कुल उम्‍मीदवार

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिन पर इस बार कुल 1031 उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 930 पुरुष, 101 महिला व 646 निर्दलीय उम्‍मीदवार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+