CM नायब सिंह सैनी की नई कैबिनेट में इन विधायकों ने ली शपथ, देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उनके शपत ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद रहे। शपथ से पहले उन्होंने मंच पर खट्‌टर के पैर छुए।

मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में सैनी को नेता चुना गया था। इसके बाद 54 साल के नायब सिंह सैनी ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Nayab Singh Saini took oath as the new Chief Minister

सबसे पहले कंवर पाल ने मंत्री पद की शपथ ली

कंवर पाल ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली है। वे यमुनानगर की जगाधरी सीट से विधायक हैं। कंवरपाल हरियाणा के यमुनानगर जिले के रहने वाले है। वह इससे पहले भी शिक्षा मंत्री, वन मंत्री रह चुके हैं. इसके अलावा वह हरियाणा विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं।

मूलचंद्र शर्मा ने ली शपथ

दूसरे नंबर पर मूलचंद्र शर्मा ने शपथ ली। हरियाणा के बल्लभगढ़ से बीजेपी विधायक मूलचंद शर्मा खट्टर सरकार में परिवहन और खनन मंत्री रहे हैं। आज उन्होंने फिर से मंत्री पद की शपथ ली है। वह लगातार अपनी सीट से दूसरी बार विधायक बने थे।

रणजीत सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

तीसरे नंबर पर रणजीत सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। निर्दलीय रणजीत चौटाला पहले भी मंत्री रह चुके हैं। पिछली सरकार में ऊर्जा और बिजली मंत्री थे। वे देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे और ओमप्रकाश चौटाला के भाई हैं। रनिया सीट से वह निर्दलीय विधायक हैं।

जयप्रकाश दलाल ने भी ली शपथ

जयप्रकाश दलाल कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले चौथे नेता रहे। लोहारू सीट से विधायक जय प्रकाश दलाल 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे। वे प्रदेश उपाध्यक्ष, बीजेपी किसान सेल के प्रभारी, जींद जिला प्रभारी जैसे कई पदों पर रह चुके हैं। वह हरियाणा सरकार में कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन और डेयरी मत्स्य पालन, कानून और विधायी कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

डॉ. बनवारी लाल ने ली मंत्री पद की शपथ

डॉ. बनवारी लाल ने एक बार फिर मंत्री पद की शपथ ली है। वह खट्‌टर सरकार में सहकारिता मंत्री थे। बनवारी लाल बावल से विधायक हैं। वे हरियाणा सरकार मे अनुसूचित वर्ग के मुख्य चेहरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+