Narnaund Chunav 2024: नारनौंद सीट के हाल, हरियाणा चुनाव का सबसे अमीर Vs सबसे युवा उम्‍मीदवार

Narnaund Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में नारनौंद सीट पर हरियाणा के सबसे अमीर उम्‍मीदवार कैप्‍टन अभिमन्‍यु हैं, जिन्‍हें भाजपा ने टिकट दिया है। 400 करोड़ की संपत्ति से ज्‍यादा के मालिक अभिमन्‍यु ने सावित्री जिंदल को भी पीछे छोड़ दिया।

नारनौंद सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार कैप्‍टन अभिमन्‍यु सबसे अमीर हैं तो कांग्रेस के जसवीर सिंह सबसे यंग उम्‍मीदवार हैं। इनकी उम्र महज 35 साल है। ऐसे में नारनौंद सीट पर सबसे अमीर Vs सबसे युवा के बीच टक्‍कर है।

Narnaund Chunav 2024 Result

नारनौंद सीट पर भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु (BJP Captain Abhimanyu), कांग्रेस के जसवीर सिंह जस्सी पेटवार (INC Jassi Petwar), जजपा के योगेश गौतम (JJP Yogesh Gautam), इनेलो के उम्‍मेद लोहान (INLD Umed Lohan) व आम आदमी पार्टी रणबीर सिंह लोहान (AAP Ranbir Singh Lohan) के बीच मुकाबला है।

नारनौंद विधानसभा चुनाव परिणाम

नारनौंद सीट समेत हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्‍टूबर को मतदान और 8 अक्‍टूबर को मतगणना होगी। उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

नारनौंद, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

वर्तमान विधायक रामकुमार गौतम, जजपा (12029 वोटों से जीत)
कुल वोटर-213869 पुरुष-115380 महिला-98489

कैप्‍टन अभिमन्‍यु, भाजपा उम्‍मीदवार
उम्र-56 साल
शिक्षा-एलएलबी
करियर-साल 2014 में विधायक व मंत्री बने। साल 2019 का चुनाव हार गए।

जसवीर सिंह, कांग्रेस उम्‍मीदवार
उम्र-35 साल
शिक्षा-स्‍नातक
करियर-जस्‍सी पेटवाड़ का दूसरा चुनाव है। साल 2019 में इनेलो से लड़े थे।

सीट का गणित: पिछले चुनाव में जेजेपी ने जीत दर्ज की थी। अब पूर्व विधायक भाजपा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+