हिसार में मुस्लिम युवक की पिटाई, जबरन बुलवाया 'भारत माता की जय'
हिसार। कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद हरियाणा के हिसार में कथित तौर पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई करने वालों ने युवक से जबरन 'भारत माता की जय' का नारा भी बुलवाया।

जानकारी के मुताबिक हिसार के रहने वाले आदिब हुसैन का आरोप है कि मंगलवार को उसकी कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पिटाई की। पुलिस ने इस मामले में 100-125 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
हरियाणा मुस्लिम कल्याण कमेटी के अध्यक्ष हरफूल भट्टी के अनुसार जब हुसैन मस्जिद से बाहर आ रहा था तभी बजरंग दल के कुछ युवाओं ने उससे 'भारत माता की जय' बोलने को कहा और उसी दौरान उसे पीट दिया। हरफूल भट्टी के अनुसार इस पूरी घटना पर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भीड़ बार-बार उससे भारत माता की जय बोलने को कह रही है, तभी उसी भीड़ में से एक लड़का आता है और हुसैन को थप्पड़ मार देता है।












Click it and Unblock the Notifications