'PAK हमारे सैनिकों के सिर कलम कर खेलता था फुलटबाल', रेवाड़ी में CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर यूं बोला हमला
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर रहे है। इसी कड़ी में सीएम यादव बुधवार 15 मई को हरियाणा के रेवाड़ी पहुंचे। यहां सीएम यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया।
एमपी सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर कलम कर फुटबाल की तरह खेलता था। कहा कि ये हमारे बच्चे देश सेवा के लिए जाते हैं। लेकिन, नाकारा और निक्कमे कांग्रेस के लोग जब दिल्ली में बैठे थे तो ये कहते थे हम क्या करें ये लोग मानते ही नहीं है।

लेकिन, जब से 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी है। तब से पाकिस्तान को दो-दो बार घर में घुसकर मारा है। पाकिस्तान की आज इतनी औकात नहीं कि वो भारत की तरफ आंख उठाकर देख सके।
सीएम यादव ने कोसली को सैनिकों और बलिदानियों की धरती बताते हुए कहा कि यहां के सैनिकों ने हर मोर्चे पर देश की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी है। सैनिकों की खान की इस धरती ने कई बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश बुलंदियों की उंचाई पर पहुंच चुका है। देश को और ज्यादा मजबूती देने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।
उन्होंने रोहतक लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डा.अरविंद शर्मा के समर्थन में वोट की अपील की। सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में "डबल इंजन सरकार" ने साफ नीयत और सुदृढ़ निर्णयों से विगत 10 वर्षों में देश को एक सक्षम राष्ट्र की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है, जिसका साक्षी हर देशवासी है।












Click it and Unblock the Notifications