Haryana: हिरासत में लिया गया मोनू मानेसर, हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासिर-जुनैद की हत्या करने का आरोप
Monu Manesar News: तथाकथित बजरंग दल का सदस्य मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मोनू मानेसर पर भिवानी में नासिर-जुनैद हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। मोनू मानेसर को उसी के गांव से दबोचा गया है। उसे अब राजस्थान पुलिस को सौंपा जाएगा। वह पिछले 8 महीने से फरार था।
किस मामले में है आरोपी
दरअसल, 16 फरवरी 2023 को हरियाणा के भिवानी में बोलेरो गाड़ी में दो जले हुए शव क्षत विक्षत अवस्था में मिले थे। जांच में पता चला था कि ये शव राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमिका गांव के जुनैद और नासिर के थे। इस हत्या के बाद माहौल गर्म हो गया था। कई गो-रक्षकों पर उनकी हत्या का आरोप लगा। इनमें सबसे चर्चित नाम मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव का था।

कौन है मोनू मानेसर
मोनू मानेसर को बजरंग दल का तथाकथित सदस्य और गौरक्षक कहा जा रहा है। वह गुरुग्राम के मानेसर का रहने वाला है। बजरंग दल की गाय संरक्षण टास्क फोर्स इकाई और गोरक्षा दल के प्रमुख के रूप में भी मोनू मानेसर जाना जाता है। मोनू मानेसर का नाम 31 जुलाई 2023 को हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़काने के मामले में भी शामिल था। मोनू के साथ हिंसा के मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी का एक भड़काऊ वीडियो सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications